Jayam Ravi Divorce: कौन है जयम रवि और आरती | पोन्नियिन सेलवन एक्टर की पत्नी आरती संग तलाक

Jayam Ravi Divorce: जयम रवि तमिल के फेमस एक्टर है। ये पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी टाइम से रवि और उनकी पत्नी आरती से अलग होने की खबरे लगातार आ रही थी। जबकि उनके फैंस ने इसे महज अफवाह मान रहे थे, लेकिन इन्होंने फाइनली अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पत्नी आरती संग डाइवर्स की अनाउंसमेंट कर दी है।जयम और आरती 15 साल तक शादी के बंधन मे रहे उसके बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक का फैसला कर लिया है। जयम ने 9 सितंबर को अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा स्टेटमेंट जारी किया है और इसमें बताया कि उनकी 15 साल की शादी टूट गई है।

Jayam Ravi Divorce | जयम रवि ने पत्नी आरती से तलाक की अनाउंसमेंट

जयम रवि ने अपने एक्स पर अंग्रेजी और तमिल में अपनी स्टेटमेंट की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और इन्होने अनाउंस किया है कि हम अपनी पत्नी आरती से अलग हो गए हैं और हमारी 15 साल पुरानी शादी खत्म हो गई है। इन्होंने इसे आपसी फैसला बताया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि काफी सोच-विचार, विचार-विमर्श और चर्चा के बाद मैंने आरती के साथ शादी को खत्म करने का फैसला किया है और यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है बल्कि कुछ निजी कारणों की वजह से बहुत सोच विचारकर लिया गया है। उनका मानना ​​है कि यह फैसला उन दोनों के लिए सही है।

नाममोहन रवि उर्फ जयम रवि
जन्म दिन10 सितंबर 1980
जन्म स्थानमदुरई, तमिलनाडु, भारत
पिता का नामए. मोहन
पत्नी का नामआरती
पेशाअभिनेता

एक्टर जयम रवि ने अपने फैंस से क्या अपील की

जयम रवि ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट करने के साथ ही अपने सोशल मीडिया फैंस से अपने परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की क्योंकि यह घड़ी उनके लिए काफी मुश्किल का समय है। जयम रवि ने लिखा है कि, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि इस कठिन समय के दौरान हमारी और हमारे सभी परिवार की प्राइवेसी की सम्मान करें और आप सभी से मै इस बारे में कोई भी अफवाह या आरोप न लगाये। इससे बचने की मै अपील करता हूं और इस मामले को कृपया निजी ही रहने दें।

Jayam Ravi Divorce Post

आप इनके एक्स (X) सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर देख सकते है। आप यहा भी क्लिक करके देख सकते है। Jayam Ravi Divorce Post

जयम रवि की आरती संग शादी

एक्टर जयम रवि ने 2009 में आरती से शादी कि थी। आरती टेलीविजन प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार की बेटी थी। आरती ने स्कॉटलैंड में जब अपनी पढ़ाई कर रही थी,तो उसी दौरान ये दोनों एक दूसरे के करीब आए और जान पहचान हुई। धीरे धीरे ये दोस्ती आगे बढ़ने लगी और दो साल के भीतर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर इन दोने ने शादी कर ली। इनकी शादी के लगभग 15 साल पूरे हो चुके है और इनके दो बेटे भी है, जिंका नाम आरव और अयान हैं।

Jayam Ravi Divorce
Jayam Ravi Biography: Credit Instagram

जयम रवि की जीवनी

जयम रवि का दूसरा नाम मोहन रवि है जो एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं। इन्होंने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। इनका जन्म 10 सितंबर 1980 को मदुरई, तमिलनाडु में हुआ था। इनके पिता नाम ए. मोहन है जो एक जाने-माने फिल्म संपादक हैं और इनके बड़े भाई का नाम मोहन राजा है जो एक सफल फिल्म निर्देशक हैं। रवि का फिल्मी परिवार से ताल्लुक होने के कारण इनका झुकाव बचपन से ही फिल्मों की ओर रहा। ये बचपन से बाल कलाकार के रूप मे भी काम कर चुके है।

वर्ष फिल्म का नाम 
1989ओरु थोट्टिल सबधाम
1993बावा बावामारिडी
1994पालनाति पौरुषम
2003जयम
2004एम. कुमारन महालक्ष्मी के पुत्र
2005डीएएएस और मलै
2006इधाया थिरुदन और उनक्कुम एनक्कुम
2007दीपावली और वेल्ली थिराई
2008संतोष सुब्रमण्यम और धाम धूम
2009पेरानमाइ
2010थिल्लालंगडी
2011को और एंगेयुम कधल
2013आदि भगवान
2014निनैथाथु यारो और निमिरंधु नील
2015जांदा पै कपिराजू, रोमियो जूलियट, सकलाकला वल्लवन, थानी ओरुवन और भूलोहम्
2016मिरुथान
2017बोगन और वनमगन
2018टिक टिक टिक और अडांगा मारू
2019थुम्बा और कोमाली
2021भूमि
2022पोन्नियिन सेल्वन1 और अगिलान
2023पोन्नियिन सेल्वन2 और इराइवान
2024भोंपू, भाई, जिन्न और कधलिका नेरामिल्लई

जयम रवि की प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

जयम रवि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई के लोयोला कॉलेज से पूरी की, जहाँ उन्होंने जीव विज्ञान से बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक किया। शिक्षा के साथ-साथ उनका ज्यादा तौर पर रूझान फिल्मों में भी था। उन्होंने फिल्मी शिक्षा मशहूर एक्टिंग स्कूल “किशोर नमित कपूर स्कूल ऑफ एक्टिंग” से प्राप्त की, जो बॉलीवुड के लिए भी अभिनेताओं को सिखाता है।

जयम रवि की फिल्मी करियर की शुरुआत

जयम रवि एक बाल कलाकार भी है लेकिन इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में अपने भाई मोहन राजा द्वारा निर्देशित फिल्म “जयम” से की, जो यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म से उन्हें न केवल पहचान मिली, बल्कि उनका स्क्रीन नाम जयम रवि भी यहीं से पड़ा, इसके पहले इनका नाम मोहन रवि था। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया जैसे म.कु.म., संतोष सुब्रमण्यम, थानी ओरुवन, और कोमाली।

जयम रवि की फिल्में और उपलब्धियाँ

जयम रवि ने तमिल सिनेमा में अपनी पहचान एक बेहतरीन और वर्सटाइल अभिनेता के रूप में बनाई है। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में बोगेन, रोमियो जूलियट, और अदंगामरु शामिल हैं। फिल्म थानी ओरुवन में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया, जिसमें उन्होंने एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा इन्होंने तमिल सिनेमा के साथ-साथ तेलुगू और अन्य भाषाओं में भी अपनी एक्टिंग की है।

Jayam Ravi Divorce
Jayam Ravi Biography: Credit Instagram

जयम रवि की पुरस्कार

जयम रवि को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ, विजय अवार्ड्स और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इनके कुछ अवार्ड्स इस प्रकार है…….

सालपुरस्कार 
2004तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार
2008विजय पुरस्कार
2008फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण
2009एडिसन पुरस्कार
2009विजय पुरस्कार
2009फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण
2015एसआईआईएमए पुरस्कार
2015एडिसन पुरस्कार
2015आईफा उत्सवम
2015फिल्मफेयर पुरस्कार
2015फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण
2015एसआईआईएमए पुरस्कार
2015विकटन पुरस्कार
2018फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण
2018एसआईआईएमए पुरस्कार

आप इसे भी पढे

निष्कर्ष

जयम रवि तमिल सिनेमा के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अपनी खास जगह बनाई है। उनकी फिल्में और अभिनय शैली दर्शकों के दिलों में एक खास छाप छोड़ते हैं।

हम आपसे उम्मीद करते हैं कि Jayam Ravi Divorce लेख को आपको पढ़कर अच्छी जानकारी मिली होगी और पसंद आया होगा। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा। कृपया “DND EDUCATION NEWS” को फॉलो करें।

FAQs

जयम रवि का असली नाम क्या है?

जयम रवि का असली नाम मोहन रवि है।

जयम रवि का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

जयम रवि का जन्म 10 सितंबर 1980 को *मदुरइ, तमिलनाडु, भारत में हुआ था।

जयम रवि की शादी किससे हुई है?

जयम रवि की शादी आरती सुजाता से हुई थी जो एक मशहूर टेलीविज़न प्रोड्यूसर विजयकुमार की बेटी हैं।

आरती रवि कौन है?

आरती मशहूर टेलीविजन प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार की बेटी हैं और जयम रवि से शादी की थी।

जयम रवि के कितने बच्चे हैं?

जयम रवि के दो बेटे हैं, जिनका नाम है आर्यन रवि और अरविंद रवि।

Share This Post

Leave a Comment