सुहानी भटनागर कौन है और इनकी मृत्यु कैसे हुई | Who Is Suhani Bhatnagar in Hindi

Who Is Suhani Bhatnagar in Hindi: सुहानी भटनागर एक अभिनेत्री थी और इनका जन्म 14 जून 2004 को हुआ लेकिन दुर्भाग्यवश 17 फरवरी को दिल्ली में इनका निधन हो गया। सुहानी आमिर खान की 2016 की फिल्म दंगल में युवा बबीता फोगट की भूमिका निभाने वाली किरदार थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, दंगल में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली सुहानी भटनागर का 17 फरवरी, शनिवार की सुबह 19 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया।

सुहानी भटनागर की जीवनी | Suhani Bhatnagar Biography

सुहानी भटनागर का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता ने हमेशा उनके सपनों को समर्थन दिया और उन्हें अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया। इनका जन्म 14 जून 2004 को हुआ था, जो की आमिर खान की ‘दंगल’ में युवा बबीता कुमारी फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी का 17 फरवरी 2024 को दिल्ली में निधन हो गया। वह 19 साल की थीं। उनकी मौत की पुष्टि आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने की थी। सुहानी के माता-पिता ने आखिरकार मीडिया से बात की जहां उन्होंने विस्तार से बताया कि उनकी बेटी के साथ वास्तव में क्या हुआ था। सुहानी के पिता ने मीडिया को बताया कि दो महीने पहले, अभिनेता को हाथों में सूजन होने लगी थी। शुरू में इसे सामान्य माना गया, बाद में सूजन उसके दूसरे हाथ और फिर पूरे शरीर में फैल गई। कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बावजूद उनकी बीमारी का पता नहीं चल पाया। करीब 11 दिन पहले सुहानी को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां जांच से पता चला कि उन्हें डर्मेटोमायोसिटिस है, जो एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। इस बीमारी का एकमात्र इलाज स्टेरॉयड है। स्टेरॉयड लेने के बाद उनके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित हुई और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई। सेक्टर 17 निवासी सुहानी भटनागर ने अपने करियर की शुरुआत दंगल फिल्म से दंगल गर्ल के किरदार के रूप में की थी। शनिवार सुबह जैसे ही सुहानी के निधन की सूचना शहरवासियों को मिली लोग शोक में डूब गए। आसपास के लोग सुहानी के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचने लगे।

Who Is Suhani Bhatnagar in Hindi
Suhani Bhatnagar Biography

सुहानी भटनागर की माँ ने मीडिया से क्या कहा

इस मौके पर सुहानी के माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बेटी ने महज छह साल की उम्र में दंगल फिल्म की थी। जिसके बाद से उनकी बेटी को लोग दंगल गर्ल के नाम से जाने लगे थे। पूजा भटनागर (सुहानी के माता) ने बताया कि उनकी बेटी को शुरू से मॉडलिंग और एक्टिंग करने का शौक था। इसी के चलते उनकी बेटी को दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। जहां पर 1000 बच्चों में से उनकी बेटी के साथ-साथ एक और बच्ची का चयन हुआ था। जिसके बाद बेटी ने दंगल फिल्म में बबीता फोगाट का रोल अदा किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को एक्टिंग का शौक था बावजूद उसके उसने मास कम्युनिकेशन (जर्नलिज्म) को चुना था। वह फरीदाबाद की मानव रचना शिक्षण संस्थान में द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। उसका सपना था कि वह पढ़ाई के बाद अपने एक्टिंग के करियर को आगे बढ़ाएगी, लेकिन उनकी बेटी का सपना पूरा नहीं हो पाया। उनकी मौत से पूरा परिवार बेहद दुखी है।

नाम सुहानी भटनागर
जन्म दिन 14 जून 2004
जन्म स्थान फ़रीदाबाद, हरियाणा, भारत
पेशा बाल कलाकार
मृत्यु 17 फरवरी 2024
पिता का नाम पुनीत भटनागर
माता का नाम पूजा भटनागर

कब हुआ डर्मेटोमायोसिटिस नामक बीमारी

सुहानी भटनागर को दो माह पहले ही हुई थी डर्मेटोमायोसिटिस नामक बीमारी। पिता पुनीत भटनागर ने बताया कि उनकी बेटी को डर्मेटोमायोसिटिस नामक बीमारी थी। दो माह पहले बेटी के हाथ पर लाल दाग बन गया था। उन्हें लगा कि बेटी को एलर्जी हुई है जिसके बाद उन्होंने फरीदाबाद के कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन के किसी भी अस्पताल के डॉक्टर बीमारी को नहीं पकड़ पाए। जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो बीते मंगलवार को उन्होंने अपनी बेटी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज की भर्ती कराया था, लेकिन वहां भी उनकी बेटी की हालत में सुधार नहीं हुआ और धीरे-धीरे शरीर में पानी भरने लगा। इसके चलते फेफड़े खराब हो गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे इनको चाहने वालों मे शोक का मातम छा गया।

Who Is Suhani Bhatnagar in Hindi
सुहानी भटनागर कौन है

सुहानी भटनागर की माँ ने क्या बोला

सुहानी की माँ ने अपनी बेटी पर बहुत गर्व व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कैसे सुहानी बचपन से ही मॉडलिंग करती आ रही थीं। उन्हें 25,000 बच्चों में से ‘दंगल’ के लिए चुना गया था। वह छोटी उम्र से ही कैमरा-फ्रेंडली थीं। वर्तमान में, वह मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म का कोर्स कर रही थी और अपने दूसरे वर्ष में थी। वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं और फिर फिल्मों में काम करना चाहती थीं। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने एक नोट के जरिए इस खबर की पुष्टि की, जिसमें लिखा था, “हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी।” सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता।” नोट के अंत में लिखा था, “सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी, तुम्हें शांति मिले।

सुहानी भटनागर की अन्य कार्य

सुहानी भटनागर को असली पहचान 2016 में आई जब आमिर खान की फिल्म दंगल मे काम मिला, जिसमें उन्होंने गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने खूब सराहा। सुहानी की मासूमियत और उनकी अभिनय की काबिलियत ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास जगह पहचान दिलाई। फिल्म दंगल के बाद, सुहानी ने कुछ और छोटे पर्दे और बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट्स में काम किया। उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ वह एक्टिंग में भी अपना करियर आगे बढ़ा रही थी।

आप इसे भी पढे

निष्कर्ष

सुहानी भटनागर की कहानी हमें यह सिखाती है कि छोटी उम्र में भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की जा सकती है। उनकी मासूमियत, अभिनय की प्रतिभा, और अपने काम के प्रति समर्पण ने उन्हें फिल्म उद्योग में एक खास पहचान दिलाई है। इन्होंने दिखा दिया था कि अगर सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प हो, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

हम आपसे उम्मीद करते हैं कि “Who Is Suhani Bhatnagar in Hindi” लेख को आपको पढ़कर पसंद और आनंद आया होगा। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा। कृपया “DND BIOGRAPHY” को फॉलो करें।

FAQs

सुहानी भटनागर की मौत कैसे हुई?

सुहानी भटनागर की मौत डर्मेटोमायोसिटिस नामक बीमारी से हुई थी।

सुहानी भटनागर कौन हैं?

सुहानी भटनागर एक भारतीय बाल कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था।

सुहानी भटनागर का जन्म कब और कहां हुआ?

सुहानी भटनागर का जन्म 14 जून 2004 को नई दिल्ली, भारत हुआ था।

सुहानी भटनागर ने अपने करियर की शुरुआत कब की?

सुहानी भटनागर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में की थी। उनकी पहली और सबसे प्रमुख फिल्म दंगल थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी।

सुहानी भटनागर कड़े माता पिता का क्या नाम है?

सुहानी भटनागर के माता का नाम पुजा भटनागर और पिता का नाम पुनीत भटनागर है।

Share This Post

Leave a Comment