विजय शेखर शर्मा पेटियम कंपनी के मालिक है | Vijay Shekhar Sharma Net Worth

DND BIOGRAPHY मे आपका स्वागत है। विजय शेखर शर्मा पेटियम (Paytm) कंपनी के मालिक है। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गॉव विजयगढ़ 7जून 1978 को हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे और उनकी मां एक कुशल हाउसवाइफ हैं। इन्होंने सबसे पहले पेटीएम की पैरंट कंपनी One97 शुरू किया था। इस कंपनी को शुरू करने के पीछे की कहानी भी काफी रोचक हैं तो आइये जानते है कि Vijay Shekhar Sharma Net worth, Age, Biography, Education, Family and Profession कि क्या है पूरी कहानी।

विजय शेखर शर्मा की जीवनी | Vijay Shekhar Sharma Biography

विजय शेखर शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध व्यासायी पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और सीईओ हैं। इनका जन्म 8 जुलाई 1978 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। इनके माता पिता का नाम सुलोम प्रकाश और आशा शर्मा है। सुलोम प्रकाश और आशा शर्मा के 4 बच्चों में से तीसरे हैं। उनके माता-पिता को बहुत जल्द पता चल गया था कि उनका बेटा एक प्रतिभाशाली और होनहार व्यक्ति है। विजय शेखर जब मात्र 15 साल के थे तो उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। शेखर शर्मा ने 1997 में बी.टेक की पढ़ाई के दौरान एक डॉट-कॉम कंपनी शुरू करने का फैसला किया और वेबसाइट indiasite.net बनाने के लिए उन्हें 5 लाख रुपये मिले थे। इंटरनेट-आधारित सामग्री की अनंत संभावनाओं को तुरंत समझने के बाद विजय शर्मा ने One97 कम्युनिकेशंस की स्थापना की, जो कि एक वेबसाइट है जहा पर क्रिकेट रेटिंग, रिंगटोन, चुटकुले और टेस्ट स्कोर कि जानकारी प्रदान करती है। इसके बाद विजय शेखर शर्मा ने 2003 में जब कुछ दोस्तों की सहायता से One97 कम्युनिकेशंस की स्थापना की तो उनके पास पैसे खत्म हो गए थे, इसके बावजूद भी उन्होंने अपना और अपने व्यवसाय दोनों का समर्थन करने के लिए नौकरी करना पसंद किया और 10,000 रुपये मासिक कि साथ ही उनके एक मित्र ने 2004 में 8 लाख रुपये में One97 का 40% हिस्सा खरीदने पर सहमति व्यक्त की और शेखर शर्मा को अधिक खर्च करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और 2008 तक इनकी कमाई करोड़ों में पहुंच गई थी।

विजय शेखर शर्मा की शिक्षा | Vijay Shekhar Sharma Education

विजय शेखर शर्मा की यात्रा अलीगढ़ के पास छोटे से शहर हरदुआगंज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी और उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में शामिल होकर अपनी कॉलेज की शिक्षा शुरू की। उन्हें मात्र 19 साल की उम्र में इंजीनियरिंग में बी.टेक पढ़ाई पूरी कर ली थी।

Vijay Shekhar Sharma Net Worth
Vijay Shekhar Sharma Net Worth

विकि | WIKI

नाम विजय शेखर शर्मा
पिता का नाम सुलोम प्रकाश हैमाता
माता का नाम आशा शर्मा
जन्म दिन 7 जून 11978
पत्नी का नाम मृदुला पाराशर
बच्चे का नाम विवान शर्मा
जन्म स्थान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
कौन है विजय शेखर शर्मा पेटियाम के मालिक
कुल कमाई लगभग 1.1 बिलियन डॉलर
पेशा व्यवसाय

पेटिएम की शुरुआत | Beginning of Paytm

विजय शेखर शर्मा को 2010 में एहसास हुआ कि देश के हाल ही में लॉन्च किए गए 3जी नेटवर्क से भारतीय आईटी-आधारित व्यवसायों का प्रभावित और बदलाव होगा। उन्होंने एक मौका देखा और पेटीएम को विकसित करने में बहुत प्रयास किया और सफलता प्राप्त किया और उन्होने पेटियम को लॉन्च किया। लॉन्च के 10 महीनों के भीतर ही वे भारत के समाज के नए डिजिटल वर्ग के बीच में सक्षम हुए। इसकी तत्काल लोकप्रियता के कारण ऐप पर 15 मिलियन वॉलेट स्थापित हो गए। उस समय नोटबंदी के परिणामस्वरूप पेटीएम के लेनदेन में 700% की भारी वृद्धि देखी गई थी जो कि ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। इसके चलते पेटीएम तेजी से 10 अरब डॉलर के मूल्यांकन तक पहुंचने में सफल रहा।

विजय शेखर शर्मा की पत्नी | Vijay Shekhar Sharma Wife

विजय शेखर शर्मा महीने के सिर्फ 10000 कमाते थे जिसके चलते उनकी शादी नहीं हो रही थी। विजय शेखर शर्मा ने 2005 में मृदुला पाराशर से शादी की। उन्होंने कहा कि जब मै 10000 रुपये कमाता था तो मेरी शादी नहीं हो रही थी। परंतु सफल होने के बाद हर एक व्यक्ति अपनी बेटी का विवाह करवाना चाहता था क्योंकि उनके पास पैसे थे। लेकिन आज के दिन मे उनकी पत्नी मृदुला पाराशर ही है। वह बहुत सुंदर और शुशील भी है।

विजय शेखर शर्मा की कुल संपति | Vijay Shekhar Sharma Net Worth

एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में विजय शेखर शर्मा की अनुमानित कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर जो कि 98,12,95,20,000 रुपये होगी। जबकि शेखर शर्मा की कुल संपत्ति आज के समय 2024 में घटकर लगभग 1.1 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है। पेटीएम में उनकी 19.42% हिस्सेदारी है। विजय शेखर सैलानी की बात की जाए बात की जाए तो महीने में 4 करोड रुपए सालाना सैलरी लेते हैं।

Vijay Shekhar Sharma Net Worth
Vijay Shekhar Sharma Net Worth

 

विजय शेखर शर्मा की कहानी | Story of Vijay Shekhar Sharma

विजय शेखर शर्मा ने 1997 में अपने कॉलेज के दिनो में रहते हुए उन्होंने indiasite.net नाम कीवेबसाइट की स्थापना की, जिसको उन्होंने केवल दो साल बाद 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्रभावशाली राशि में बेच दिया था। इन्होंने 2000 में one97 कम्युनिकेशंस की स्थापना की, जो समाचार, क्रिकेट स्कोर, रिंगटोन, चुटकुले और परीक्षा परिणाम जैसी मोबाइल सामग्री सेवाओं में विशेषज्ञता वाली कंपनी थी। इस one97 बिजनेस में विजय शेखर शर्मा के जीवन में अहम बदलाव लाया और इसके जरिये से ही उन्होंने 2010 में डिजिटल भुगतान करने वाली कंपनी पेटीएम (Paytm) को लॉन्च किया था। पेटीएम (Paytm) ने काफी तेजी से लोकप्रियता हासिल की और भारत के डिजिटल भुगतान का नामजद बन गया। 2021 में पेटीएम (Paytm) कंपनी को उन्होंने आईपीओ में लिस्टेड किया है जिसके माध्यम से उन्होंने 2.5 बिलियन डालर की उन्होंने हशील किया था। जिसके द्वारा उन्होंने पेटीएम कंपनी कंपनी का विस्तार दुनिया के दूसरे देशों में किया और आज इस मक़ाम पर है।

विजय शेखर शर्मा को सम्मान और पुरस्कार

विजय शेखर ने अपनी कड़ी मेहनत से काफी उपलब्धि हाशील की है। विजय शेखर शर्मा को उनकी उपलब्धियों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। 2017 में उन्हें फॉर्च्यून मैगज़ीन ने 40 अंडर 40 सूची में शामिल किया था। इसके अलावा उन्हें फॉर्ब्स की भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में भी शामिल किया गया है।

आप इसे भी पढे 

निष्कर्ष | Conclusion

विजय शेखर शर्मा की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह संकल्प, कड़ी मेहनत, और कभी हार न मानने वाले के लिए प्रेरणा देती है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार किया और एक ऐसी कंपनी बनाई जो आज करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा है।

विजय शेखर शर्मा की सफलता से यह निष्कर्ष निकलता है कि यदि आपमें कुछ बड़ा करने का जुनून है, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। विजय शेखर शर्मा ने यह साबित किया है कि साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति भी असाधारण ऊंचाइयां छू सकता है, बशर्ते उसके पास अपने लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास और मेहनत करने का जज्बा होना चाहिए।

हम आपसे उम्मीद करते हैं कि “Vijay Shekhar Sharma Net Worth” लेख को आपको पढ़कर पसंद और आनंद आया होगा। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा। कृपया “DND BIOGRAPHY” को फॉलो करें।

FAQs

विजय शेखर शर्मा कौन हैं?

एक स्कूल शिक्षक के बेटे विजय शेखर शर्मा ने 2011 में तेज़ी से उभर रहे मोबाइल वॉलेट पेटीएम की स्थापना की। भारत में 2016 में हुई नोटबंदी के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक, पेटीएम के 400 मिलियन उपयोगकर्ता हैं और प्रतिदिन 25 मिलियन लेनदेन होते हैं।

पेटिएम ने विजय शेखर शर्मा को नोटिस क्यों जारी किया?

सेबी का नोटिस पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा को दिए गए कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं (ईएसओपी) से संबंधित नियमों के कथित उल्लंघन से संबंधित था।

क्या पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार किया गया?

फिनटेक कंपनी के शेयरों में गिरावट के बीच पेटीएम के पेटियम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की गिरफ्तारी की खबरें भी प्रसारित हुईं। विजय शर्मा को कथित तौर पर उसी दिन, 22 फरवरी, 2022 को डीसीपी बेनिता मैरी जैकर की गाड़ी को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और जमानत दे दी गई।

विजय शेखर शर्मा का जन्म कब और कहा हुआ था?

विजय शेखर शर्मा का जन्म 8 जुलाई 1978 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उनका जन्म हुआ था।

विजय शेखर शर्मा के माता पिता का नाम क्या है?

विजय शेखर शर्मा के माता पिता का नाम सुलोम प्रकाश और आशा शर्मा है।

Share This Post

Leave a Comment