Dhruv Jurel Biography in Hindi | ध्रुव जुरेल की क्रिकेट की जरनी कैसे शुरू हुई

Dhruv Jurel Biography in Hindi: ध्रुव जुरेल भारतीय क्रिकेट के नए उभरते सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और खेल कौशल से क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाया है। इनका जन्म स्थान उतर प्रदेश है। इन्होंने 15 फरवरी 2024 को राजकोट मे इंग्लैंड के खिलाफ अंतराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच मे डेब्यू किया। तो आज हम Dhruv Jurel Biography in Hindi, Dhruv Jurel Age, Education, Family और Dhruv Jurel Career के बारे में बिस्तर से जानने की कोशिश करते है।

Dhruv Jurel Biography | ध्रुव जुरेल जीवनी

ध्रुव जुरेल एक भारतीय क्रिकेट के विकेटकीपर और बलेबाज खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में हुआ था। इन्होंने 10 साल की उम्र में कुछ लोगों को क्रिकेट खेलते देखा और उनकी रुचि क्रिकेट में लग गई। इनको पढ़ाई में इतना रुचि नहीं था और बाद में यह झूठ बोलकर क्रिकेट कोच ज्वाइन कर ली जबकि ध्रुव के पिता नही चाहते थे कि क्रिकेटर बने इसीलिए ध्रुव को अपने पिता के गुस्सा का भी सामना करना पड़ा। बाद मे इनकी खेल की सराहना सुनकर इनके पिता ने इनको क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी। इनके पिता की स्थिति सही नहीं थी, फिर भी उन्होने कर्ज लेकर इनको बैट दिलवाया। इन्होने अपने पिता का सपना साकार किया और आज एक अन्तराष्ट्रिय खिलाड़ी बनकर दिखा दिये जिनसे इनके पिता खाफी खुश है।

Dhruv Jurel Family | ध्रुव जुरेल का परिवार

ध्रुव जुरेल का परिवार एक छोटा परिवार है। इनके पिता का नाम नेम चंद जुरेल है और उनके माता का नाम रजनी जुरेल है।  इनकी एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम नेरू जुरैल है। इनके पिता एक भारतीय सेवा में थे जो 1999 के कारगिल युद्ध में भी लड़ाई लड़ी थी, जिसने जुरेल को अनुशासन और कड़ी मेहनत का महत्व सिखाया। ध्रुव बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे, और उनके माता-पिता ने उनका हमेशा साथ दिया। ध्रुव जुरेल ने अभी शादी नहीं की है और ना ही कोई गर्लफ्रेंड की जानकारी है। फिलहाल ये सिंगल है और अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रहे है।

Dhruv Jurel Biography in Hindi
Dhruv Jurel Biography in Hindi | Credit Instagram
पूरा नाम  ध्रुव चंद जुरेल 
जन्म दिन  21 जनवरी 2001 
जन्म स्थान  आगरा उतर प्रदेश 
पिता का नाम  नेम चंद जुरेल
माता का नाम  रजनी जुरेल
बहन का नाम  नेरू जुरैल
पेशा  विकेटकीपर बलेबाज (क्रिकेटर)

Dhruv Jurel cricket debut | ध्रुव जुरेल की क्रिकेट की शुरुआत

ध्रुव जुरेल ने अपनी क्रिकेट यात्रा आगरा से शुरू की थी, जहां उन्होंने अपने शुरुआती कोचिंग सत्र में ही अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें जल्द ही उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में जगह दिलाई।

इनको 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खरीदा। आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा का और भी बेहतर प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने तेज तर्रार बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग से दर्शकों का दिल जीता।

ध्रुव जुरेल एक आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक तेज और फुर्तीले विकेटकीपर भी हैं। उनकी गहरी नजर और त्वरित प्रतिक्रिया उन्हें एक बेहतरीन विकेटकीपर बनाती है। बल्लेबाजी में वह निचले क्रम में खेलते हुए ताबड़तोड़ रन बना सकते हैं, जो किसी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण होता है।

Dhruv Jurel Education | ध्रुव जुरेल की शिक्षा

ध्रुव जुरेल ने अपनी जन्मभूमि आगरा में ही अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की है जो एक आर्मी स्कूल थी क्योंकि इनके पिता एक आर्मी में थे। इनका ज्यादा ध्यान क्रिकेट खेलने पर था जिसकी वजह से इन्होंने पढ़ाई सिर्फ 12वीं कक्षा तक ही कर पाई। उसके बाद इनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर चला गया जबकि उनके पिता चाहते थे कि मेरा बेटा एक आर्मी बने

Dhruv Jurel IPL Career | ध्रुव जुरेल की आईपीएल करियर

ध्रुव जुरेल ने 12 साल की उम्र में काफी अच्छे खेलने लगे थे और 14 साल की उम्र में ध्रुव अंडर-14 के में चुने गए और उत्तर प्रदेश अंडर 16 और अंडर 19 टीम के लिए इनको खेलने का मौका मिला। साल 2014 में ध्रुव ने टी20 चैंपियन में 6 मैच खेले और 600 से ज्यादा रन बनाएं फिर उन्होंने काफी मैच खेला और 10 जनवरी 2021 को इनको 2020-2021 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए T20 में चुन लिया गया। जहां से घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने अपना प्रदर्शन इतना अच्छा दिखया कि 2022 में आईपीएल की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल को 20 लख रुपए में खरीद लिया जबकि मैच उन्होने अगले साल खेला। 

Dhruv Jurel Biography in Hindi
Dhruv Jurel Biography in Hindi | Credit Instagram

Dhruv Jurel International career | ध्रुव जुरेल की अंतराष्ट्रिय करियर 

भारतीय टीम ने जनवरी 2024 में ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचो में से पहले दो मैचो के लिए इन्हें चुन लिया है। भारतीय टीम ने इन्हें तीसरा विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना है। इन्होंने 15 फरवरी 2024 को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 104 गेंद में 46 रन की पारी खेली और साथ ही इन्होंने अंतराष्ट्रीय मैच में डेब्यू कर ली। फिर इन्होंने अन्तराष्ट्रिय मे देब्यू की खुशी के साथ साथ अपने पिता का सपना साकार किया जिससे उनके पिता काफी खुश नजर आए।

  • टी20 मैच 10 जनवरी 2021 को पंजाब के खिलाफ खेले 
  • प्रथम श्रेणी 20 फरवरी 2022 को विदर्भ के खिलाफ खेले 
  • आईपीएल 5 अप्रैल 2023 को पंजाब किंग के खिलाफ खेले 
  • लिस्ट A 14 जुलाई 2023 को इंडिया A के खिलाफ खेले 
  • टेस्ट 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले 

Dhruv Jurel Net Worth | ध्रुव जुरेल की कुल संपति

ऐसे तो किसी की कुल संपति बताना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन कुछ रिपोर्ट के अनुसार ध्रुव जुरेल का बचपन काफी गरीबी मे गुजरा है लेकिन आज ये प्रति वर्ष लगभग 1करोड़ रुपये कमाते है। इन्हे आईपीएल से 20 लाख की आय मिलती है। ध्रुव जुरेल की कुल संपति की बात करे तो रिपोर्ट के अनुसार इनकी कुल संपति लगभग 7.5 करोड़ रुपये है।

आप इसे भी पढ़ सकते है…

Conclusion | निष्कर्ष

ध्रुव जुरेल की कहानी हमें यह सिखाती है कि अगर आपमें जुनून और मेहनत करने का जज्बा हो, तो उसे हाशिल करने मे कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उनके खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया में एक खास पहचान दिलाई है। आने वाले समय में ध्रुव जुरेल का नाम और भी ऊंचाइयों पर देखने की उम्मीद है।

हम आपसे उम्मीद करते हैं कि “Dhruv Jurel Biography in Hindi” लेख को आपको पढ़कर पसंद और आनंद आया होगा। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा। कृपया “DND BIOGRAPHY” को फॉलो करें।

FAQs

ध्रुव जुरेल का जन्म कब और कहा हुआ था?

ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में हुआ था।

ध्रुव जुरेल के माता पिता का क्या नाम है?

ध्रुव जुरेल के माता का नाम रजनी जुरेल और पिता का नाम नेम चंद जुरेल है।

ध्रुव जुरेल कौन हैं?

ध्रुव जुरेल एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं।

ध्रुव जुरेल ने किस टीम की ओर से IPL में खेला है?

ध्रुव जुरेल को 2022 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में खेला है।

ध्रुव जुरेल ने अब तक कौन-कौन से टूर्नामेंट खेले हैं?

ध्रुव जुरेल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की ओर से विभिन्न टूर्नामेंट खेले हैं।

Share This Post

Leave a Comment