कौन है देवी चित्रलेखा जो टक्कर देती हैं जया किशोरी जी को | Devi Chitralekha biography in Hindi

Devi Chitralekha biography in Hindi: देवी चित्रलेखा टक्कर देती है कथावाचक जया किशोरी जी को। ये भी एक प्रसिद्ध कथावाचक और भक्ति संगीत की गायिका हैं। इनका जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा राज्य के पलवल खाम्बी गाँव मे हुआ था। ये 4 साल की उम्र से ही कथावाचक बन गई, तो आइये DND BIOGRAPHY के माध्यम से जानते है, Devi Chritralekha Net worth, Bio, Family और Career के बारे मे।

देवी चित्रलेखा की जीवनी | Devi Chitralekha Ji Biography

देवी चित्रलेखा एक कथावाचक हैं और ये कथावाचन के साथ साथ अपनी सुंदरता से अपने भक्तो का मन मोह लेने वाली इनका जन्म 19 जनवरी 1997 को भारत के हरियाणा राज्य के पलवल जिले के खाम्बी गांव में हुआ था। ये एक ब्राह्मण परिवार से है। ये खेलने कूदने के समय मे अपने हाथो मे धर्मग्रंथो को थामकर पढ़ने लगी थी। ये छोटी उम्र मे ही कथा करने लगी और लोग बड़े प्यार से सुनते थे। जबकि इनके माता पिता से एक संत तपस्वी ने बचपन मे ही कहा था कि यह बच्ची एक चमत्कारी बच्ची है। आखिरकार उस तपस्वी का बात सत्य निकला और फिर क्या इन्होंने 4 साल की उम्र में एक संत गुरु से मार्गदर्शन मिला और उस छोटी सी उम्र से ये आध्यात्म के रास्ते पर निकल पड़ी और बंगाली संत श्री गिरधारी बाबा से जुड़कर अपनी शिक्षा ली।

Devi Chitralekha biography in Hindi
Devi Chitralekha biography: Credit Instagram

देवी चित्रलेखा का परिवार | Devi Chitralekha Family

देवी चित्रलेखा के पिता का नाम तुकाराम शर्मा जी है और इनके माता का नाम चमेली देवी है। इनका एक भाई भी है जिसका नाम प्रत्यक्ष शर्मा है। इनके दादा नाम कृष्ण शर्मा और दादी का नाम किशना देवी है जिनका प्यार इनके प्रति बहुत ज्यादा था। इन्होंने 23 मई 2017 को हरियाणा के पवलव मे स्थित गौ सेवा धाम अस्पताल मे अपनी शादी रचा ली इनके पति का नाम माधव प्रभु जी है।

पूरा नाम देवी चित्रलेखा जी
जन्म दिन 19 जनवरी 1997
जन्म स्थान हरियाणा, पलवल, खाम्बी
गुरु का नाम बंगाली संत श्री गिरधारी बाबा
पिता का नाम तुकाराम शर्मा जी
माता का नाम चमेली देवी
दादा का नाम कृष्ण शर्मा
दादी का नाम किशना देवी
भाई का नाम प्रत्यक्ष शर्मा
पति का नाम माधव प्रभु जी

 

देवी चित्रलेखा की करियर | Devi Chitralekha Career

देवी चित्रलेखा ने अपने गाँव के स्कूल से ही अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कि है। मात्र 4 साल कि उम्र मे ही इन्होने धर्मग्रंथो का अध्यन करना शुरू कर दिया था। इनको 4 साल की उम्र में एक संत गुरु से मार्गदर्शन मिला और उस छोटी सी उम्र से ये आध्यात्म के रास्ते पर निकल पड़ी और बंगाली संत श्री गिरधारी बाबा से जुड़कर अपनी शिक्षा लेने के बाद एक मशहूर कथावाचक बन गई, जबकि इनके माता पिता को ये विस्वाश नहीं था कि इतनी लंबी कथा कर पाएगी। इनको हारमोनियम बजाना काफी पसंद है और जब ये महज 6 साल कि थी तब इनके माता पिता इनको बृज के मशहूर संत रमेश बाबा के सत्संग मे ले गए और जब सत्संग खत्म हुआ तब बाबा ने इनको माइक दिया और कुछ बोलने को कहा। जब इन्होंने अपने आधे घंटे बिचार रखा तो सभी दंग रह गए। इसके बाद कई समारोह मे कथा करने लगी। देवी चित्रलेखा ने भारत के अलावा अफ्रीका, अमेरिका और इंग्लैंड मे भी अपनी कथा परवचन कर चुकी है। इनका धार्मिक टीवी चैनलो पर कथा का प्रसारण होने लगा और ये काफी मशहूर बन गई। इनकी कथा मे इतनी मधुरता है कि सुनकर काफी लोगो का आँख भर जाता है। इनकी कथा सुनने के लिए अपने देश के साथ साथ विदेशो से भी लोग आते है। इनका हरियाणा राज्य के पलवल मे गौ सेवा धाम अस्पताल है जहा घायल गायों का इलाज होता है। इसकी शुरुवात साल 2013 मे इन्होंने कि थी।

देवी चित्रलेखा का सोशल मीडिया प्लेटफार्म | Devi Chitralekha Social media platforms

देवी चित्रलेखा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म का भी भरपूर उपयोग करती हैं ताकि उनकी कथाएँ और प्रवचन अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें। उनके यूट्यूब चैनल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों पर लाखों अनुयायी हैं जो नियमित रूप से उनके प्रवचन सुनते हैं और उनसे कथा का आनंद लेते हैं। आज कल सोशल मीडिया के जरिये ज्यादा तौर लोग मशहूर हो रहे है। हर लोगो के पास अपनी कला और ज्ञान को पाहुचाने के लिए यह एक अच्छी सुविधा है और इसे आज लगभग सभी उपयोग कर रहे है।

Devi Chitralekha biography in Hindi
Devi Chitralekha biography: Credit Instagram

आप इसे भी पढे

देवी चित्रलेखा की कुल संपति | Devi Chitralekha Net Worth

देवी चित्रलेखा की कुल संपाती की बात करे तो कुछ रिपोर्ट के मुताबित लगभग 2.5 मिलियन डालर है। इनका एक अपना यूट्यूब चैनल भी है जिस पर लगभग 3 मिलियन फॉलोवर है और लगभग 11 मिलियन व्युज आते है, जिससे इनकी कमाई कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 10 लाख महीने की हो जाती है। इनकी कथावाचक की फीस 8 लाख रुपये की दावा की जाती है। देवी चित्रलेखा से जब पूछा गया कि आपकी कमाई कितनी है? तब देवी ने इस सवाल के जवाब में बार कहा था की “अगर आप से कोई पूछे कि आप हर महीने में कितना कमा लेती हैं तो क्या आप बताओगे? तो कमाई कभी बताई नहीं जाती, अपनी कमाई हमेशा लोगों से छिपाई जाती है।” और साथ ही इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि “कमाई के जैसे अपने द्वारा की गई भलाई को भी अपने अंदर छिपा कर रखिएगा उसका प्रचार ना करिए।”

Devi Chitralekha biography in Hindi
Devi Chitralekha biography: Credit Instagram

निष्कर्ष | Conclusion

देवी चित्रलेखा आज के युग की एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में अपने प्रवचनों और समाजसेवा से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उनकी जीवन यात्रा और उनकी कार्य हमें यह सिखाते हैं कि सच्ची भक्ति और सेवा के माध्यम से हम अपने जीवन को सार्थक और आनंदित बना सकते हैं।

हम आपसे उम्मीद करते हैं कि “Devi Chitralekha biography in Hindi” लेख को आपको पढ़कर पसंद और आनंद आया होगा। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा। कृपया “DND BIOGRAPHY” को फॉलो करें।

FAQs

देवी चित्रलेखा का जन्म कब और कहा हुआ था?

देवी चित्रलेखा का जन्म 19 जनवरी 1997 को भारत मे हरियाणा राज्य के पलवल जिले के खाम्बी गांव में हुआ था।

देवी चित्रलेखा के माता पिता का क्या नाम है?

देवी चित्रलेखा के पिता का नाम तुकाराम शर्मा जी है और इनके माता का नाम चमेली देवी है।

देवी चित्रलेखा कौन हैं?

देवी चित्रलेखा एक प्रसिद्ध भारतीय कथा वाचक और भक्ति संगीत की गायिका हैं, जो विशेष रूप से श्रीमद्भागवत कथा के लिए जानी जाती हैं।

देवी चित्रलेखा ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कब शुरू किया?

देवी चित्रलेखा ने केवल 4 साल की उम्र में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू किया था।

देवी चित्रलेखा से कैसे संपर्क किया जा सकता है?

देवी चित्रलेखा से संपर्क करने के लिए उनके आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग किया जा सकता है, जहां उनके प्रवचन की जानकारी और अन्य गतिविधियों के बारे में हमेशा अपडेट मिलते रहते हैं।

Share This Post

Leave a Comment