देवदत्त पडिक्कल कौन है और क्या है इनकी जीवन यात्रा और नेटवर्थ | Devdutt Padikkal Age

Devdutt Padikkal Age: देवदत्त पदिक्काल एक क्रिकेटर है। इनका जन्म 7 जुलाई 2000 को केरल के एडप्पल गाव में हुआ था। इनके पिता का नाम बाबुनू कुन्नथ पडिक्कल है जो डीआरडीओ (DRDO) में काम करते थे और उनकी मां नाम अम्बिलि पडिक्कल है जो एक विजा कंसल्टेंट है, तो आइये Devdutt Padikkal Age, Biography, Education, Family and Career के बारे मे जानने की कोशिश करते है। DND BIOGRAPHY मे आपका स्वागत है….

देवदत्त पडिक्कल की जीवनी | Devdutt Padikkal Biography

देवदत्त पडिक्कल एक युवा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। इनका जन्म 7 जुलाई 2000 को केरल के एडप्पल गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम बाबुनू कुन्नथ पडिक्कल है जो डीआरडीओ (DRDO) में काम करते थे और उनकी मां नाम अम्बिलि पडिक्कल है जो एक विजा कंसल्टेंट है। इन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ बॉयज हाई स्कूल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी और उन्होंने बैंगलोर की सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक है। बाद मे उन्होंने अपनी पेशा कर्नाटक क्रिकेट अकाडमी में प्रोफेशनल क्रिकेट सीखना पसंद किया और कामयाब हुये। ये आज घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। देवदत्त बांए हाथ के बल्लेबाज हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। पडिक्कल भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है।

देवदत्त पडिक्कल का परिवार | Devdutt Padikkal Family

देवदत्त पडिक्कल का पूरा नाम देवदत्त बाबूनु पडिक्कल है। इनके पिता का नाम बाबुनू कुन्नथ पडिक्कल है और उनकी माता नाम अम्बिलि पडिक्कल है। इनकी एक बहन भी है जिनका नाम चाँदनी पडिक्कल है। ये अभी अविवाहित है। इनकी गर्लफ्रेंड के बारे कहना काफी मुश्किल है क्योकि अभी तक इनहे किसी के साथ डेट करते नहीं देखा गया है। एसलिए कहा जाता है की पडिक्कल अभी अपनी करियर पर काफी ध्यान दे रहे है।

Devdutt Padikkal Age
Devdutt Padikkal Biography

WIKI

पूरा नाम देवदत्त बाबूनु पडिक्कल
उपनाम देव
जन्म दिन 07 जुलाई 2000
जन्म स्थान एडप्पल, केरल
पिता का नाम बाबुनू कुन्नथ पडिक्कल
माता का नाम अम्बिलि पडिक्कल
देवदत्त पडिक्कल का रंग गोरा
बालो का रंग गहरा भूरा
लंबाई 5 फुट 9 इंच
वजन 65 किलोग्राम

देवदत्त पडिक्कल की शुरुआती करियर | Early Career of Devdutt Padikkal

Devdutt Padikkal Age पर लेख मे हम आपको इनकी पूरी शुरुवाती करियर के बारे मे बताएगे। देवदत्त पडिक्कल ने आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ बॉयज हाई स्कूल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद उन्होंने बैंगलोर की सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की। इनको बचपन से क्रिकेट खेलने का शौख था, उन्होने 9 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इनका परिवार सन्न 2011 में हैदराबाद से बैंगलोर चला गया फिर इन्होंने कर्नाटक क्रिकेट स्कूल में ट्रेनिंग शुरू कर दिया। इन्होंने 2014 से कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 स्तर टीम में क्रिकेट खेलना शुरू किया और काफी अच्छा प्रदर्शन करने लगे जिससे इनको 2017 में कर्नाटक प्रीमियर लीग में बेल्लारी टस्कर्स की टीम ने चुन लिया।देवदत्त पडिक्कल ने 28 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी में खेलने का मौका मिला और उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ अपने पहले मैच की दूसरी पारी में 128 गेंदों में 77 बनाए। फिर उसके बाद अच्छी प्रदर्शन के कारण इनको 2018 में भारत की अंडर-19 टीम में खेलने का मौका मिला और वह अंडर-19 एशिया कप विजेता टीम का एक हिस्सा बन गए। इन्होंने चार मैच खेले जिसमे इन चार मैचों का 45.75 की औसत से 183 रन बनाए। देवदत्त ने यूएई(UAE) के खिलाफ 121 रन बनाए। इन्होंने 26 सितंबर 2019 को विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए लिस्ट ए में अपनी करियर की शुरुआत की और झारखंड के खिलाफ 83 गेंदों पर 58 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया और गोवा के खिलाफ अगले मैच में एक और शतक लगाया। लगातार कामयाबी हासिल करने के बाद इन्होंने टूर्नामेंट में 11 मैचों खेले जिसमे उन्होने 609 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर की उपाधि हासिल की। लगातार सुर्खियों में बने रहने की वजह से 2019 में पडिक्कल को 2019- 20 देवधर ट्रॉफी के लिए भारत ए टीम में नाम शामिल किया गया था। देवदत्त ने 8 नवंबर 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए अपना टी-20 लोगे के सामने प्रश्तुत किया और उत्तराखंड के खिलाफ 33 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर 53 रन की जबरजस्त पारी खेली। रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ इन्होंने 178 रनों के साथ अपना पहला प्रथम शतक बनाया फिर देवदत्त पडिक्कल को 2024 में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में शामिल कर लिया गया। पडिक्कल ने 31 मैचों में 44 से अधिक की औसत से 2200 से ज्यादा रन बनाकर भारत के क्रिकेटरों मे अपना नाम भी शामिल कर लिया।

देवदत्त पडिक्कल आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय करियर | Devdutt Padikkal IPL & International Career

देवदत्त पडिक्कल की IPL (आईपीएल) और International (अंतर्राष्ट्रीय) करियर की बात करे तो दिसंबर 2018 में 2019 IPL (आईपीएल) के लिए इनको 20 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चयनित कर लिया था। इन्होंने 21 सितंबर 2020 को सरराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL (आईपीएल) का पहला मैच खेलकर एंट्री मारी और पहले IPL (आईपीएल) मैच में ही उन्होंने 42 गेंदों पर 56 रन जड़ दिया। फिर क्या खूब सुर्खियां बटोरकर IPL (आईपीएल) इतिहास में अपने पहले चार मैचों में तीन अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इन्होंने यही पर नहीं रुका और पहले IPL (आईपीएल) सीजन में RCB (आरसीबी) के लिए 15 मैचों में 473 रन बनाये और 2020 IPL (आईपीएल) में इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार अपने नाम हासिल कर लिया। ये काफी चर्चित खिलाड़ी बन चुके थे और 22 अप्रैल 2021 को इन्होने 2021 IPL (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला शतक 101 रन बनाकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दिया। उसके बाद काफी मशहूर हुये और 2022 IPL (आईपीएल) की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 7.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया। जबकि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अप्रैल 2022 में आईपीएल में कुल 1000 रन बनाए थे। उसके बाद इनकी शानदार प्रदर्शन के कारण जून 2021 में भारत की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टीम मे नामांकित किया, जिससे देवदत्त पडिक्कल को काफी खुशी मिली। इनको 28 जुलाई 2021 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ टी20 International (अंतर्राष्ट्रीय) मे खेलने का मौका मिला और फरवरी 2024 में इनको चोटिल केएल राहुल की जगह इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में तीसरेटेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुन लिया गया है। इस कामयाबी को हशील करके वे काफी खुश है।

Devdutt Padikkal Age
Devdutt Padikkal Biography

देवदत्त पडिक्कल का अवार्ड्स | Devdutt Padikkal Awards

देवदत्त पडिक्कल को 2020 (आईपीएल) IPL मे रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ खेलने के समय इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आगे की कोई अपडेट मिलने पर हम आपको जरूर साझा करेगे।

आप इसे भी पढे

देवदत्त पडिक्कल की कुल संपति | Devdutt Padikkal Net Worth

देवदत्त पडिक्कल की कुल संपति की बात करे तो एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी कुल संपति लगभग 10 करोड़ बताई जाती है। जबकि इनकी सालाना आय लगभग 7.5 करोड़ की है। इनकी कमाई क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है। जैसा कि आपको नीचे पढ़ने को मिल रही है..

सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी 17,000 रुपये/दिन
विजय हज़ारे ट्रॉफी 25,000 रुपये/दिन
रणजी ट्रॉफी 40,000 रुपये/दिन
टी-20 3 लाख रुपये
आईपीएल 7.75 करोड़ रुपये
कीय सेल्टोस 20 लाख रुपये
टोयोटा फोर्चुनर 35 लाख रुपये

निष्कर्ष |Conclusion

हम आपसे उम्मीद करते  हैं कि Devdutt Padikkal Age और देवदत्त पडिक्कल की जीवन परिचय आपको पढ़कर पसंद और आनंद आया होगा। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा। कृपया “DND BIOGRAPHY” को फॉलो करें।

FAQs

देवदत्त पडिक्कल की उम्र कितनी है?

देवदत्त पडिक्कल का जन्म 7 जुलाई 2000 को हुआ था। अभी वे 24 साल के है।

देवदत्त पडिक्कल साउथ इंडियन है?

हाँ, देवदत्त पडिक्कल साउथ इंडियन केरल राज्य के है।

देवदत्त पडिक्कल के माता पिता का क्या नाम है?

देवदत्त पडिक्कल के पिता का नाम बाबुनू कुन्नथ पडिक्कल है और उनकी माता नाम अम्बिलि पडिक्कल है।

देवदत्त पडिक्कल किस आईपीएल टीम में खेले थे?

देवदत्त पडिक्कल एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग IPL में लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं।

देवदत्त पडिक्कल की कुल संपति कितनी है?

देवदत्त पडिक्कल की कुल संपति लगभग 10 करोड़ बताई जाती है।

Share This Post

Leave a Comment