Shardul Thakur Net Worth in Hindi: शार्दुल ठाकुर का जन्म महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुआ था। इनका बचपन साधारण परिवार में बीता, लेकिन क्रिकेट के प्रति इनकी लगन बचपन से ही दिखने लगी थी। इन्होंने स्कूल के दिनों में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, तो आइये इस आर्टिकल में हम आपको DND EDUCATION NEWS के माध्यम से शार्दुल ठाकुर क्यो प्रसिद्ध है और Shardul Thakur Net Worth in Hindi, Shardul Thakur Age, Biography और Shardul Thakur Family के बारे में बताते है।
Shardul Thakur Biography | शार्दुल ठाकुर की जीवनी
शार्दुल ठाकुर का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को पालघर महाराष्ट्र में हुआ था। यह एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। इन्हें बचपन में क्रिकेट खेलने का काफी शौक था। इन्होंने स्कूल क्रिकेट में 6 गेंद पर छह छक्के लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद क्रिकेट ट्रेनिंग लेने के लिए पालघर से लगभग 100 किलोमीटर दूर मुंबई जाने लगे। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार 2012-13 रणजी में मुंबई के लिए खेलने का मौका मिल गया।

Shardul Thakur Family | शार्दुल ठाकुर का परिवार
शार्दुल ठाकुर के पिता का नाम नरेंद्र ठाकुर है और माता का नाम हंशा ठाकुर है। इनकी एक छोटी बहन भी है। इनकी शादी हो चुकी है। इनकी पत्नी का नाम मिताली पारुलकर है। सभी परिवार एक साथ रहते है। परिवार के सदस्य और इनके प्रशंसक इन्हें प्यार से ‘लॉर्ड शार्दुल’ भी कहते हैं, क्योंकि मुश्किल हालातों में इन्होंने कई बार मैच जिताने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।
पूरा नाम | शार्दुल ठाकुर |
जन्म स्थान | पालघर, महाराष्ट्र, भारत |
जन्म दिन | 18 अक्टूबर 1991 |
माता का नाम | हंशा ठाकुर |
पिता का नाम | नरेंद्र ठाकुर |
पत्नी का नाम | मिताली पारुलकर |
पेशा | क्रिकेटर |
Shardul Thakur Education | शार्दुल ठाकुर की शिक्षा
शार्दुल ठाकुर ने प्राथमिक शिक्षा आनंद आश्रम कॉन्वेंट इंग्लिश हाई स्कूल पालघर मुंबई से ली है और वही से इन्होंने मैट्रिक स्तर की परीक्षा पास की। उसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल पालघर मुंबई में दाखिला लिया और वही से उन्होंने इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा पास की। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। शार्दुल ने ग्रेजुएशन के लिए मुंबई यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और अपनी पढ़ाई जारी राखी।
हाई स्कूल | आनंद आश्रम कॉन्वेंट इंग्लिश हाई स्कूल, पालघर, मुंबई |
इंटर मिडिएट | स्वामी विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल, पालघर, मुंबई |
कॉलेज | मुंबई विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र, भारत |
शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
Shardul Thakur Love life | शार्दुल ठाकुर का प्रेम जीवन
शार्दुल ठाकुर की लव जीवन के बारे में बात करें तो यह काफी चर्चा में बने रहते हैं। इनकी शादी हो चुकी है और उनकी बेटर हाफ मिताली पारुलकर है, जो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। इनकी पत्नी काफी खूबसूरत है जो कि बॉलीवुड की फिल्मों की हीरोइन से भी ज्यादा खूबसूरत है और इनकी पत्नी एक बिजनेस वूमेन भी हैं। यह दोनों जोड़े काफी खुश नजर आते हैं और अक्सर दोनों साथ में ही फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
आप इसे भी पढे
- सुयश शर्मा की करियर के बारे मे पढे।
- ध्रुव जुरेल की क्रिकेट की जरनी कैसे शुरू हुई
- कौन है देवदत्त पडिक्कल
- कई है यशस्वी जैसवाल और क्या है इनकी जीवानी
How to Famous Shardul Thakur | शार्दुल ठाकुर कैसे प्रसिद्ध हुए
शार्दुल ठाकुर की प्रसिद्ध होने का मुख्य कारण यह है कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में 89 गेंदो में मजेदार शतक जड़ डाला। आखिरकार क्यों ना होते प्रसिद्ध जबकि इनका पहला शतक ही तो था। उनकी इस मजेदार शतक की वजह से वे काफी पापुलर हो गए और चाहने वालों उनकी अदा के दीवाने हो गए। इन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी और लाखों दिलों पर राज करने वाले एक प्रसिद्ध क्रिकेटर बन गए।
Shardul Thakur Career | शार्दुल ठाकुर का करियर
शार्दुल ठाकुर को पहले एक तेज गेंदबाज के लिए उनकी ऊंचाई 5 फीट 9 इंच और कुछ समय के लिए अधिक वजन 83 किलोग्राम होने के कारण गलतियां मिली थी जिसके कारण ये टिम का हिस्सा नहीं बन पाये लेकिन उनकी मेहनत के बाद उन्हें मुंबई की घरेलू टीम का हिस्सा बनाया लिया गया। नवंबर 2012 में, उन्होंने 2012-13 रणजी ट्रॉफी में जयपुर में राजस्थान के खिलाफ मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में जगह बनाई। उनके करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने अपने पहले 4 मैचों में 82.0 की औसत से 4 विकेट लिए। 2013-14 के रणजी सीज़न में, उन्होंने 6 मैचों में 26.25 के औसत से 27 विकेट लिए, जिसमें 1 बार पांच विकेट लिए। 2014-15 के रणजी सीज़न में, उन्होंने दस मैचों में 20.81 के औसत से 48 विकेट लिए, जिसमें 5 बार पांच विकेट लिए। ठाकुर ने 27 फरवरी 2014 को 2013-14 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की। 2015-16 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में, उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 8 विकेट लिए और मुंबई को 41वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया।
अंतर्राष्ट्रीय करियर और प्रमुख उपलब्धियां
शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए 2017 में वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। शुरुआत में इनके चोट लगने के कारण बाधा आ गई, लेकिन इन्होंने काफी मेहनत की और फिर से वापसी की। साल 2021 में इनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन ने इन्हें एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर के रूप में स्थापित कर दिया। साथ ही साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शार्दुल ने बेहतरीन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए इनकी गेंदबाजी ने टीम को कई अहम मैच जिताए फिर 2022 के आईपीएल नीलामी में इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
Shardul Thakur Net Worth | शार्दुल ठाकुर की कुल संपति
शार्दुल ठाकुर की नेटवर्क की बात करें तो उनके पास लग्जरी और महिंद्रा कार के साथ एक मर्सिडीज़ कार भी है, जिसकी कीमत 2.23 करोड रुपये है। ये गाड़ियों के काफी शौकीन है। इनकी टेस्ट मैच की फीस 15 लाख रुपये T20 की फीस 3 लाख रुपये और वनडे मैच की फीस 6 लाख रुपये मिलती है। इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो इनकी कुल संपति लगभग 40 करोड रुपये है।
Conclusion | निष्कर्ष
शार्दुल ठाकुर भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महत्वपूर्ण ऑलराउंडरों में से एक हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने हर बार मेहनत और आत्मविश्वास से वापसी की। आने वाले समय में उनसे और भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
हम आपसे उम्मीद करते हैं कि “Shardul Thakur Net Worth in Hindi” लेख को आपको पढ़कर पसंद और आनंद आया होगा। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा। कृपया “DND EDUCATION NEWS” को फॉलो करें।
FAQs
शार्दुल ठाकुर का पूरा नाम क्या है?
शार्दुल ठाकुर का पूरा नाम शार्दुल नरेंद्र ठाकुर है।
शार्दुल ठाकुर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
शार्दुल ठाकुर का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुआ था।
शार्दुल ठाकुर के माता पिता का क्या नाम है?
शार्दुल ठाकुर के माता का नाम हंशा ठाकुर और पिता का नाम नरेंद्र ठाकुर है।
शार्दुल ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कब डेब्यू किया?
शार्दुल ठाकुर ने 2017 में भारत के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था।