Rinku Singh Biography in Hindi: रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के एक उभरते सितारे हैं, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। इनकी कहानी प्रेरणादायक है, विशेषकर उन युवाओं के लिए जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं, तो आइये जानते है रिंकू सिंह के जीवन के बारे मे….
प्रारंभिक जीवन
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था। इनका परिवार सामान्य आर्थिक स्थिति वाला था। इनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। रिंकू का बचपन कठिनाइयों से भरा था, लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी। इनका झुकाव बचपन से ही क्रिकेट की ओर था और आखिरकार अपनी मेहनत और लगन से अपनी पहचान बनाई और उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर से निकलकर भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बना ही लिया।

पूरा नाम | रिंकू खानचंद सिंह |
पिता का नाम | खानचंद सिंह |
माता का नाम | विना देवी |
जन्म दिन | 12 अक्टूबर 1997 |
जन्म स्थान | अलीगढ़, उतर प्रदेश, भारत |
पेशा | क्रिकेटर |
भूमिका | मिडल ऑर्डर बल्लेबाज |
बल्लेबाजी शैली | बाए हाथ से |
गेंदबाजी शैली | दाहिना हाथ, ऑफ ब्रेक |
संघर्ष और करियर की शुरुआत
रिंकू ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बहुत साधारण परिस्थितियों से की थी। उनके पास क्रिकेट खेलने के लिए अच्छे संसाधन भी नहीं थे। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अंडर-16 और अंडर-19 टीम में जगह बनाई।
रिंकू ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को कभी कम नहीं होने दिया। साल 2014 में मात्र 16 वर्ष की आयु में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया, जहां उन्होंने 83 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। 2016 में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया।
रिंकू का पहला बड़ा मौका तब आया जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह बनाई थी। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर लिया था। साल 2018 में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीद लिया जो उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट यही से शुरू हुआ।
आईपीएल
आईपीएल में रिंकू सिंह ने कई शानदार पारियां खेली हैं। इनकी प्रतिभा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पहचानी और साल 2022 में इन्हें 55 लाख रुपये में खरीद लिया गया। इन्होने काफी बेहतरिन पारिया खेली और साल 2023 में इनकी बल्लेबाजी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई मैच जीत दिलाई। खासकर इनकी एक पारी, जिसमें इन्होंने अंतिम ओवर में पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई, आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। इस प्रदर्शन ने इन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।
खेल शैली
रिंकू सिंह एक आक्रामक बल्लेबाज हैं। ये तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। इनकी फील्डिंग भी शानदार है। इनकी मेहनत और फिटनेस इनके खेल में झलकती है। ये दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं, जो इन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है। ये काफी प्रतिभाशाली है।
आप इसे भी पढे:
- कौन है अदिति राव हैदरी
- क्या आप जानते है नूनो रीस कौन है?
- जयम रवि कौन है और क्या है इनकी जीवनी
- विकास सेठी के जीवन के बारे मे पढ़े
- कौन है पी. जयचंद्रन
प्रेरणा स्रोत
रिंकू सिंह अपने परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इन्होंने दिखाया कि अगर मेहनत और दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी लक्ष्य पाना असंभव नहीं है। इनके संघर्ष और सफलता की कहानी युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है।
अपने संघर्षपूर्ण अतीत को याद रखते हुए, रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर क्रिकेटरों के लिए 100 बेड का हॉस्टल बनवाने के लिए 50 लाख रुपये दान किए हैं। इस हॉस्टल में 14 कमरे होंगे, जहां प्रत्येक कमरे में चार खिलाड़ी रह सकेंगे। यह पहल उन युवाओं के लिए एक बड़ी सहायता होगी जो क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं।
उपलब्धियां
अपने परिवार की बेहतर जीवनशैली के लिए, रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के ओजोन सिटी में 500 वर्ग गज का एक आलीशान घर खरीदा है। यह इनके कठिन परिश्रम और सफलता का प्रतीक है और भी कई काम किए है।
- 2018 में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चयन।
- 2023 में आईपीएल में पांच छक्के लगाकर मैच जीतना।
- उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा।
- घरेलू क्रिकेट में कई बार शानदार प्रदर्शन।
वर्ष | उपलब्धि |
2014 | उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण |
2016 | प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण |
2022 | केकेआर द्वारा 55 लाख रुपये में खरीदे गए |
2023 | आईपीएल मैच में लगातार पांच छक्के लगाकर जीत दिलाई |
2023 | अलीगढ़ में 100 बेड के हॉस्टल के लिए 50 लाख रुपये दान किए |
2024 | अलीगढ़ में नया घर खरीदा |
निष्कर्ष
रिंकू सिंह की कहानी हमें सिखाती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर मेहनत और जुनून हो, तो सफलता जरूर मिलती है। उनका संघर्ष और सफलता हर युवा को अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देती है। रिंकू सिंह न केवल एक शानदार क्रिकेटर हैं, बल्कि एक असली हीरो भी हैं।
हम आपसे उम्मीद करते हैं कि “Rinku Singh Biography in Hindi” लेख को आपको पढ़कर अच्छी जानकारी मिली होगी और पसंद आया होगा। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा। कृपया “DND EDUCATION NEWS” को फॉलो करें।
FAQs
रिंकू सिंह का जन्म कब और कहां हुआ था?
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
आईपीएल में रिंकू सिंह किस टीम के लिए खेलते हैं?
वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।
रिंकू सिंह की सबसे बड़ी पारी कौन सी है?
साल 2023 में उन्होंने अंतिम ओवर में पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।
रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में कौन सी खास उपलब्धि हासिल की?
गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे।
रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में नया घर कब खरीदा?
रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में नया घर साल 2024मे खरीदा।