Pipe Fitter Tools List: पाइपलाइन का काम इंडस्ट्री, पावर प्लांट और रिफाइनरी में बहुत महत्वपूर्ण होता है। इन जगहों पर पाइपलाइन के माध्यम से पानी, गैस, केमिकल और ऑयल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाया जाता है। इस काम को सही तरीके से करने के लिए Pipe Fitter की जरूरत होती है।
Pipe Fitter का काम पाइप को काटना, जोड़ना, फिट करना और पाइपलाइन को सही तरीके से स्थापित करना होता है। इस काम को सही और सुरक्षित तरीके से करने के लिए कई प्रकार के टूल्स का उपयोग किया जाता है। इन टूल्स की मदद से काम आसान और तेज हो जाता है।
इस आर्टिकल में हम इस्तेमाल होने वाले सभी पाइप फिटर के जरूरी औजार के बारे में विस्तार से जानकारी और Pipe Fitter Tools List भी देंगे।
Pipe Wrench
Pipe Wrench पाइप फिटर का सबसे महत्वपूर्ण टूल होता है। इसका उपयोग पाइप को पकड़ने और घुमाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग ज्यादा तौर से थ्रेड जाइंट के लिए किया जाता है।
जब पाइप को जोड़ना या खोलना होता है तो Pipe Wrench का उपयोग किया जाता है। यह मजबूत पकड़ देता है जिससे पाइप को आसानी से टाइट या ढीला किया जा सकता है।
Pipe Wrench अलग-अलग साइज में उपलब्ध होता है और काम के अनुसार इसका उपयोग किया जाता है।
आप इसे भी पढे:
Pipe Fitter का काम क्या होता है:- यहा क्लिक करें
अगर आपको बेसिक जानकारी या ड्राइंग सीखना हो तो मुझसे कंटेक्ट करे:- Instagram

Measuring Tape
Measuring Tape का उपयोग पाइप की लंबाई और दूरी मापने के लिए किया जाता है, जिसे हम mm मे चेक करते है।
पाइपलाइन का काम हमेशा ड्राइंग और माप के अनुसार किया जाता है। अगर माप गलत हो जाए तो पाइपलाइन सही तरीके से फिट नहीं होगी।
इसलिए Pipe Fitter के लिए Measuring Tape बहुत जरूरी टूल होता है। ये कई साइज़ मे आता है, जैसे:- 3 मीटर, 5 मीटर, 10 मीटर, 15 मीटर, 30 मीटर, 50 मीटर etc..
| Tool Name | Use / Purpose (Short) |
| Pipe Wrench | Pipe पकड़ने और कसने के लिए |
| Adjustable Wrench | अलग-अलग आकार के नट और बोल्ट कसने/ढीला करने के लिए |
| Pipe Cutter | पाइप को साफ और सटीक काटने के लिए |
| Spirit Level | Pipe या स्ट्रक्चर की सीधी लाइन चेक करने के लिए |
| Plumb / Plumb Bob | Vertical alignment चेक करने के लिए |
| Divider | Pipe या धातु पर मार्किंग और बराबर दूरी मापने के लिए |
| Allen Key Set | Hexagonal स्क्रू और बोल्ट कसने/ढीला करने के लिए |
| Torque Wrench | सही टॉर्क से नट और बोल्ट कसने के लिए |
| Drilling Machine | Pipe या प्लेट में छेद बनाने के लिए |
| Magnetic Drill Machine | Heavy steel या plate में सटीक छेद बनाने के लिए |
| Plier | Grip, मोड़ना, और छोटे पार्ट्स पकड़ने के लिए |
| Hammer / Rubber Mallet | Fitting और alignment में मदद के लिए |
Spirit Level
Spirit Level का उपयोग पाइपलाइन को सीधा और डिग्री मे लगाने के लिए किया जाता है।
पावर प्लांट और रिफाइनरी में पाइपलाइन का सीधा और डिग्री होना बहुत जरूरी होता है। अगर पाइपलाइन टेढ़ी लग जाए तो आगे चलकर समस्या हो सकती है।
Spirit Level की मदद से Pipe Fitter यह सुनिश्चित करता है कि पाइपलाइन सही तरीके से लगी हुई है।
Grinder Machine
Grinder Machine का उपयोग पाइप को काटने और उसकी सतह को साफ करने के लिए किया जाता है।
जब पाइप को काटा जाता है और उसके किनारे पर (जिसे जोड़ना है) V (Vavel) मारे जाते हैं, जो 37.5 डिग्री मे होता है। Grinder Machine से उन्हें साफ किया जाता है ताकि पाइप आसानी से फिट हो सके।
Pencil Grinding Machine
Pencil Grinding Machine का उपयोग हम पाइप के अंदर के हिस्से को साफ करते है ताकि वैल्डिंग सही से हो सके और पाइप का होल या ड्रिल किया हुआ जगह को थोड़ा बढ़ाया जाता है।
Hammer
Hammer एक सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण टूल है जिसका उपयोग पाइप फिटिंग के समय किया जाता है।
कई बार पाइप को सही जगह पर बैठाने के लिए हल्का दबाव देना पड़ता है। ऐसे समय में Hammer का उपयोग किया जाता है।
Spanner Set
Spanner Set का उपयोग दो फ्लांज (Flange) को जोड़ने के काम आता है जहा बोल्ट लगाया जाता है। इससे टम्प्रोरी ही टाइट किया जाता है या हम टर्क रिंच से टाइट करते है तब दूसरी तरफ न घूमे तो इससे पकढ़ते है।
Adjustable Spanner
Adjustable Spanner का उपयोग कभी कभी जहा स्पेनर नहीं पहुचता है और साइज़ मैच नहीं होता है तो वह उपयोग कर लेते है।
इसका भी उपयोग दो फ्लांज (Flange) को जोड़ने के काम आता है जहा बोल्ट लगाया जाता है। इससे टम्प्रोरी ही टाइट किया जाता है या हम टर्क रिंच से टाइट करते है तब दूसरी तरफ न घूमे तो इससे पकढ़ते है।

Center Punch
Center Punch का उपयोग हम पाइप या प्लेट मे मारकिंग करने के लिए किया जाता है, जो पाइप या प्लेट काटते समय साफ दिखाई देता है। कभी कभी लंबे समय तक मारकिंग चाहिए जो ना मिट सके तो इसका उपयोग करते है।
Right Angle
Right Angle एक पाइपिंग टूल होता है जिसका उपयोग पाइप को सही 90° (समकोण) या 45° पर चेक करने या सेट करने के लिए किया जाता है।
इसकी मदद से पाइप की फिटिंग और इंस्टॉलेशन सीधी और सही एंगल पर की जाती है, जो फिटिंग मे बहुत काम आती है।
यह पाइप लाइन के काम में सटीक माप और सही अलाइनमेंट सुनिश्चित करता है।
Plumb
Plumb का उपयोय फ्लांज का फिटअप और उपर की जगह से नीचे सेंटर पॉइंट के लिए किया जाता है।
पाइप को सीधा खड़ा लगाने में
कॉलम या सपोर्ट की vertical alignment चेक करने में
वेल्डिंग या फिटिंग से पहले पाइप की लाइन सही करने में
Screwdriver
Screwdriver को हम अपना grinder के गार्ड को टाइट करने और कुछ equipment को खिलने के काम लाते है।
Wrap Around
Wrap Around को हम पाइप मे मारकिंग के लिए यूज करते है, जिससे पाइप पर सीधा राउंड मे मारकिंग हो जाता है और कोई भी राउंड वाली चीज पर हम आसानी से मारकिंग कर लेते है।
Divider
Divider का यूज हम पाइप या प्लेट पर राउंड या गोल मारकिंग के लिए किया जाता है। इसका यूज ज्यादा फ्लांज और फ्लांज का होल मारकिंग करने के लिए किया जाता है।
Pipe fitting के काम में Divider का उपयोग पाइप पर सेंटर मार्क करने और बराबर दूरी सेट करने के लिए किया जाता है।
Plier
Plier एक हैंड टूल है जिसे हम कोई छोटी बस्तु पकड़ने और छोटी नट खोलने के काम आता है। यह टूल छोटे-छोटे कामों को आसानी और मजबूती से पकड़कर करने में मदद करता है।
Pipe fitting और मरम्मत के काम में Plier का उपयोग तार पकड़ने, मोड़ने और छोटे पार्ट्स को कसने या ढीला करने के लिए किया जाता है।

Allen Key Set
Allen Key Set एक टूल सेट है जिसका उपयोग हेक्सागोन (छः कोने वाले) स्क्रू और बोल्ट को कसने और खोलने के लिए किया जाता है। यह टूल छोटे और सटीक कामों में बहुत उपयोगी होता है।
Pipe fitting और मशीनों के काम में Allen Key का उपयोग उन स्क्रू को tight और loose करने के लिए किया जाता है जिनमें अंदर हेक्सागोन शेप का छेद होता है।
Torque Wrench
Torque Wrench एक खास प्रकार की रिंच है जिसका उपयोग बोल्ट और नट को सही टॉर्क से कसने के लिए किया जाता है जो वैलू दिया है उतना ही सेट कर सकते है।
Pipe fitting और मशीनों में Torque Wrench का उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि बोल्ट ना ज्यादा ढीला रहे और ना ज्यादा टाइट हो।
यह टूल सही और सुरक्षित फिटिंग करने में मदद करता है।
Drilling Machine
Drilling Machine एक पावर टूल है जिसका उपयोग धातु, लकड़ी या दीवार में छेद (hole) करने के लिए किया जाता है।
Pipe fitting के काम में Drilling Machine का उपयोग पाइप या प्लेट में बोल्ट लगाने के लिए छेद बनाने में किया जाता है।
यह टूल काम को तेजी और आसानी से करने में मदद करता है।
Magnetic Drill
Magnetic Drill Machine एक पावर टूल है जिसका उपयोग लोहे या स्टील की सतह पर सटीक छेद (hole) करने के लिए किया जाता है।
इस मशीन में मैग्नेट होता है, जो स्टील की सतह पर चिपक जाता है और मशीन को मजबूती से पकड़कर ड्रिलिंग करने में मदद करता है।
Pipe fitting और फैब्रिकेशन के काम में इसका उपयोग भारी प्लेट या पाइप में सही जगह पर छेद बनाने के लिए किया जाता है।
Pipe Cutter
Pipe Cutter का उपयोग पाइप को सही साइज में काटने के लिए किया जाता है। इसे Tube Cutter भी कहा जाता है।
यह टूल पाइप को साफ और सटीक तरीके से काटने में मदद करता है। इससे पाइपलाइन का काम आसान हो जाता है।
Marker या Chalk
Pipe Fitter पाइप पर निशान लगाने के लिए Marker या Chalk का उपयोग करता है।
कटिंग और फिटिंग से पहले पाइप पर सही जगह मार्क करना बहुत जरूरी होता है।
अगर आपको बेसिक जानकारी या ड्राइंग सीखना हो तो मुझसे कंटेक्ट करे:- Instagram
Chain Wrench
Chain Wrench भी Pipe Fitter के काम में उपयोग होने वाला एक महत्वपूर्ण टूल है।
इसका उपयोग बड़े पाइप को पकड़ने और घुमाने के लिए किया जाता है। ये ज्याफा थ्रेड पाइप ज्वांट(Joint) मे यूज होता है।
Pipe Fitter के काम में टूल्स का महत्व
Pipe Fitter का काम पूरी तरह टूल्स पर निर्भर करता है। अगर सही टूल्स उपलब्ध हों तो काम जल्दी और सही तरीके से किया जा सकता है।
इसी कारण हर Pipe Fitter को इन टूल्स के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है और सभी टूल्स साथ मे होना चाहिए।
निष्कर्ष
Pipe Fitter का काम पाइपलाइन को सही तरीके से फिट करना होता है और इसके लिए कई प्रकार के टूल्स का उपयोग किया जाता है। Pipe Wrench, Measuring Tape, Grinder Machine, Pipe Cutter और Spirit Level जैसे टूल्स इस काम में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
हम आपसे उम्मीद करते हैं कि Pipe Fitter Tools List लेख को आपको पढ़कर पसंद और अच्छी जानकारी मिली होगी। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा।
FAQs
Pipe fitter tools किस काम के लिए इस्तेमाल होते हैं?
Pipe fitter tools पाइप काटने, जोड़ने, फिट करने, और alignment चेक करने के लिए इस्तेमाल होते हैं।
Pipe Wrench और Adjustable Wrench में क्या अंतर है?
Pipe Wrench खासकर पाइप पकड़ने के लिए है, जबकि Adjustable Wrench अलग-अलग आकार के नट और बोल्ट के लिए इस्तेमाल होता है।
Plumb का उपयोग क्यों जरूरी है?
Plumb का उपयोग vertical alignment चेक करने के लिए होता है, ताकि पाइप या स्ट्रक्चर सीधा रहे।
Torque Wrench का क्या फायदा है?
Torque Wrench से बोल्ट और नट को सही टॉर्क से कस सकते हैं, जिससे fitting सुरक्षित और damage-free रहती है।
Magnetic Drill Machine कब इस्तेमाल होती है?
Heavy steel या plate पर सटीक और सुरक्षित छेद बनाने के लिए।
Divider और Measuring Tape में क्या फर्क है?
Measuring Tape दूरी मापने के लिए है, जबकि Divider से mark करना और equal spacing बनाना आसान होता है।