Pipe Fitter Course in Hindi Part-1 | Pipe Fitter Kaise Bane

Pipe Fitter Course in Hindi Part-1:- इस कोर्स मे आप सब कुछ फ्री मे सीख जाएगे और कुछ ही समय कही भी आप थोड़ा बहुत प्रेडिकल कर लेगे तो आप आसानी से पाइप फिटर का काम कर सकते है।

पाइप फिटर बनने के लिए सबसे पहले 10वीं या 12वीं पास करना जरूरी होता है। इसके बाद किसी आईटीआई (Industrial Training Institute) में पाइप फिटर ट्रेड का कोर्स किया जा सकता है, जो आमतौर पर 1–2 साल का होता है। इस कोर्स में पाइप काटना, जोड़ना, फिटिंग करना और पाइपलाइन सिस्टम को सही तरीके से इंस्टॉल करना सिखाया जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद किसी कंपनी या ठेकेदार के साथ काम करके अनुभव हासिल किया जा सकता है। अनुभव बढ़ने पर अच्छी सैलरी और विदेश में काम करने के अवसर भी मिल सकते हैं।

PIPES & PIPE FITTINGS

पाईप :- पाईप का शाब्दिक अर्थ प्रवाहित हेतु नलिका होना है। जिससे कोई भी तरल एक जगह से दूसरे जगह ले जाया और लाया जा सकता है।

पाईप दो प्रकार के होते है:-

1. Seam Pipe (सिम पाईप)

2. Seamless Pipe (सिमलेस पाईप)

1. Seam Pipe:- जिस पाईप के अन्दर या बाहर के तरफ एक किनारे से दुसरे किनारे तक जुड़ा हुआ होता है या वैल्डिंग किया हो, उसे Seam Pipe कहते है।

2. Seamless Pipe:- जिस पाईप के अन्दर या बाहर जुड़ा हुआ या वेल्डींग किया हुआ दिखाई न दे उसे Seamless Pipe कहते है।

Pipe Fitter Course in Hindi Part-1
Seam Pipe and Seamless Pipe

पाईप निम्मलिखित इंच होते है, Pipe Size

जैसे:- 1/8″, 1/4″, 3/8″, 1/2″, 3/4″, 1″, 1 1/4″, 11/2″, 2, 2 1/2″ 3″, 3 1/2″, 4″, 5″, 6″, 8″, 10″, 12″, 14″, 16″, 18″, 20″, 24″, 22″, 26″, 28″. 30″,36″, 40″, 42″, 44″, 46″, 48″ etc.. का आता है। और जरूरत के अनुसार ज्यादा बड़ा पाईप का Size बनाना पडता है।

आप इसे भी पढे:-

अगर आपको बेसिक जानकारी या ड्राइंग सीखना हो तो मुझसे कंटेक्ट करे:- Instagram

Pipe Fitter का काम क्या होता है:- यहा क्लिक करें

Pipe Fitter Tools List | पाइप फिटर के जरूरी औजार:- यहा क्लिक करें

Pipe Schedule क्या होता है:- यहा क्लिक करें

हाइड्रो टेस्ट क्या होता है:- यहा क्लिक करें

पाईप मे OD, ID & CF क्या है

C.F. का पूरा नाम Circumference कहते है जो पाईप के बाहरी पूरी गोलाई होती है। इसे कैसे निकले:- पाईप की OD मे 3.142 (जो पाइ का नाम होता है) का गुणा करने से प्राप्त होगा।

आपको 1/8″ से 12″ पाईप तक का OD आपको याद करना पड़ेगा और 14 से लेकर आगे सबका 25.4 से गुणा करेगे तो OD मिल जाएगा।

Pipe Size Inch

Pipe Size MM

Pipe OD MM

1/8510.30
1/4813.70
3/81017.10
1/21521.30
3/42026.70
12533.40
1 1/43242.20
1 1/24048.30
25060.30
2 1/26573.00
38088.90
3 1/290101.60
4100114.30
5125141.30
6150168.30
8200219.10
10250273.10
12300323.90
14350355.60
16400406.40
18450457.00
20500508.00
22550559.00
24600610.00
26650660.00
28700711.00
30750762.00
32800813.00
34850864.00
36900914.00

EX – 2″ पाईप का CF=188 mm

OD का पूरा नाम Out Side Diameter होता है जो पाईप के बाहर से भाग होती है।

EX-2″ पाईप का OD-60 mm

ID का पूरा नाम Inside Diameter होता है जो पाईप के अन्दर से अन्दर वाला भाग होता है।

EX-2 पाईप का ID = 50 mm (अगर पाईप की मोटाई sch 10 हो)

Pipe Fitter Course in Hindi Part-1
पाईप मे OD, ID & CF क्या है

Note :- अगर किसी भी पाईप का OD मालुम हो तो, CF निकालने के लिए OD में 3.142 अथवा 22/7 से गुणा करने पर जो गुणनफल आयेगा वही पाईप का CF होगा।

EX -2″  पाईप का OD = 60

60 * 3.142 = 188mm

CF = OD * 3.142

Note :- अगर किसी भी पाईप का CF मालुम हो तो, Pipe का OD निकालने के लिए 0.32 से गुणा करने पर OD मिलेगा।

Note :- किसी भी पाईप का ID निकालने के लिए, OD पाइप के दोनों तरफ का थिकनेस घटा ने पर मिलेगा।

Note :- 14″ या 14″ के बाद जितने इंच का पाईप हो उतने इंच में 25.4 में गुणा करने पर उस पाइप का OD मिलेगा और OD को 3.14 से गुणा करने पर CF मिलेगा।

Radius या Elbow क्या है

जब कोई भी Line अपनी पहली दिशा से दुसरी दिशा में घुमती है, चाहे वह जितनी Degree में घुमे तो उस घुमाव वाले भाग को Radius या Elbow कहते है।

Pipe Fitter Course in Hindi Part-1
Radius या Elbow क्या है

Radius तीन प्रकार के होते है:- 

1. Short Radius:- जब कोई भी लाईन अपने पहले दिशा से दुसरी दिशा में बहुत कम दुरी लेकर घुमती (मुडती) है तो उसे Short Radius कहते है।

Short Radius निकालने का नियम जितना इंच का Pipe हो उतने इंच में 25.4 से गुणा करने पर उससे जो गुणनफल आयेगा वही उसका Radius (Elbow Center) होगा या इसका फार्मूला tan Q/2 x 25.4 x E.S. (Q डिग्री है, E.S. एल्बो साइज़ है ) इससे किसी भी साइज़ का और किसी भइयो डिग्री का एल्बो सेंटर निकाल सकते है।

Ex-8″ Pipe का 8 x 25.4 203.2 mm = 203 mm

2. Standard Radius:- जब कोई भी लाईन अपने पहली दिशा से दुसरी दिशा में Short Radius से ज्यादा दुरी लेकर घुमती है उसे Standard Radius कहते है।

Standard Radius के लिए जितना इंच का पाईप हो उतने को डेढ़ा करके 25.4 से गुणा करेंगे या इसका फार्मूला tan Q/2 x 38.1 x E.S. (Q डिग्री है, E.S. एल्बो साइज़ है ) इससे किसी भी साइज़ का और किसी भइयो डिग्री का एल्बो सेंटर निकाल सकते है।

Ex-8″ Pipe का डेढ़ा 12″ तो 25.4 x 12 = 304 mm

3. Long Radius:- जब कोई भी लाईन अपनी पहली दिशा से दुसरी दिशा में Short Radius और Standard Radius से ज्यादा दुरी लेकर घुमती है तो, उसे Long Radius कहते है।

Long Radius के लिए जितना इंच का पाईप हो उतने इंच को दोगुना करके 25.4 से गुणा करेंगे या इसका फार्मूला tan Q/2 x 50.8 x E.S. (Q डिग्री है, E.S. एल्बो साइज़ है ) इससे किसी भी साइज़ का और किसी भइयो डिग्री का एल्बो सेंटर निकाल सकते है।

Ex-8″ का 8 x2=16 तो 16 x 25.4-406.4 mm

Note:- केवल Standard Radius के लिए अलग डिग्री का फ़ार्मला है।

  • 90° के लिए जितना इंच का पाईप हो उतने इंचमे 38.1 से गुणा करने पर Elbow Center निकलेगा।
  • 60° के लिए जितना इंच का पाईप हो उतने इंचमे 21.5 से गुणा करेंगे तो उसका Elbow Center निकलेगा।
  • 45° के लिए जितना इंच का पाईप हो उतने इंचमे 16 से गुणा करेंगे तो उसका Elbow Center निकलेगा।
  • 30° लिए जितना इंच का पाईप हो उतने इंचमे 10 से गुणा करेंगे तो उसका Elbow Center निकलेगा।
  • 22.5° लिए जितना इंच का पाईप हो उतने इंचमे 7.57 से गुणा करेंगे तो उसका Elbow Center निकलेगा।

tan Q/2 x 38.1 x E.S. (Q डिग्री है, E.S. एल्बो साइज़ है ) इससे किसी भी साइज़ का और किसी भइयो डिग्री का एल्बो सेंटर निकाल सकते है। ये बिलकुल सही फार्मूला है।

निष्कर्ष

मेहनत, सही ट्रेनिंग और अनुभव के साथ कोई भी व्यक्ति एक अच्छा पाइप फिटर बन सकता है और इस क्षेत्र में अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकता है। पाइप फिटर एक तकनीकी और व्यावहारिक कौशल वाला काम है, जिसमें पाइपलाइन सिस्टम को सही तरीके से काटना, जोड़ना और इंस्टॉल करना सिखाया जाता है। इस कोर्स में पाइप के प्रकार Seam Pipe और Seamless Pipe पाइप साइज, OD, ID और CF जैसे महत्वपूर्ण मापों के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ ही Radius या Elbow के प्रकार जैसे Short Radius, Standard Radius और Long Radius को समझाया गया है, जो पाइपलाइन को अलग-अलग दिशा में मोड़ने के लिए उपयोग होते हैं।

हम आपसे उम्मीद करते हैं कि Pipe Fitter Course in Hindi Part-1 लेख को आपको पढ़कर पसंद और अच्छी जानकारी मिली होगी। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। Part-2 अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा।

FAQs

पाइप फिटर का काम क्या होता है?

पाइप फिटर का काम पाइपलाइन को काटना, जोड़ना, फिट करना और उसकी मरम्मत करना होता है।

क्या पाइप फिटर को विदेश में नौकरी मिल सकती है?

हां, अनुभव और अच्छी स्किल होने पर विदेश में भी नौकरी के अच्छे अवसर मिलते हैं।

पाइप फिटर का कोर्स कितने समय का होता है?

आईटीआई में पाइप फिटर ट्रेड का कोर्स आमतौर पर 1 से 2 साल का होता है।

Seam Pipe और Seamless Pipe में क्या अंतर होता है?

Seam Pipe में पाइप के अंदर या बाहर वेल्डिंग की लाइन दिखाई देती है, जबकि Seamless Pipe में किसी भी तरह की वेल्डिंग लाइन नहीं होती।

पाइप का OD, ID और CF क्या होता है?

OD (Outside Diameter): पाइप का बाहरी व्यास ID (Inside Diameter): पाइप का अंदरूनी व्यास CF (Circumference): पाइप की बाहरी गोलाई

पाइप का CF कैसे निकाला जाता है?

पाइप का CF निकालने के लिए पाइप के OD को 3.142 (π) से गुणा किया जाता है। Formula: CF = OD × 3.142

Radius या Elbow क्या होता है?

जब पाइपलाइन अपनी दिशा बदलती है या मुड़ती है, तो उस मुड़ने वाले हिस्से को Radius या Elbow कहते हैं।

Radius कितने प्रकार के होते हैं?

Radius तीन प्रकार के होते हैं: Short Radius, Standard Radius and Long Radius

90° Elbow Center निकालने का फॉर्मूला क्या है?

90° Elbow Center निकालने के लिए पाइप के इंच को 38.1 से गुणा किया जाता है।

पाइप फिटर को नौकरी कहाँ मिल सकती है?

पाइप फिटर को निर्माण कंपनियों, फैक्ट्रियों, ऑयल और गैस इंडस्ट्री, और बड़े प्रोजेक्ट्स में काम मिल सकता है।

Share This Post

Leave a Comment