Age of Dhruv Rathee: कौन है यूट्यूबर ध्रुव राठी और क्या है इनकी जीवनी

Age of Dhruv Rathee: ध्रुव राठी एक प्रोफेशनल मशहूर यूट्यूबर हैं और एक इंजिनियर भी है। इनके यूट्यूब चैनल पर वर्तमान में लगभग 10 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं और ये दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक है, तो Age of Dhruv Rathee और इनके Bio, Career, Education and Family के बारे में आइए DND BIOGRAPHY के मध्यम से विस्तार से जानते है…

Dhruv Rathee Biography | ध्रुव राठी की जीवनी

ध्रुव राठी एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो राजनीति और सामाजिक वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर जानकारी देना है। ये अपने सरल और स्पष्ट तरीके से सभी राजनीतिक विषयों को समझाते हैं, जिससे आम लोग जटिल मुद्दों को आसानी से समझ सकते हैं। इनका जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा के एक छोटे से शहर में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में ही हुई। बाद में उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और जर्मनी से अक्षय ऊर्जा “Renewable Energy” में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है। जून 2024 तक ध्रुव के सभी चैनलों पर लगभग 28.7 मिलियन फॉलोवर हैं और कुल 4.86 बिलियन वीडियो व्यूज हैं।

नाम  ध्रुव राठी
जन्म दिन  8 अक्टूबर 1994
जन्म स्थान  रोहतक, हरियाणा, भारत
जीवनसाथी जुली एलबीआर
राष्ट्रीयता भारतीय 
पेशा  इंजीनियर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
Age of Dhruv Rathee
Age of Dhruv Rathee Instagram

Dhruv Rathee YouTube career | ध्रुव राठी की यूट्यूब करियर की शुरुआत

ध्रुव राठी ने अपनी पढ़ी पूरी करने के बाद अपने यूट्यूब चैनल से करियर की शुरुआत जर्मनी से ही 2014 में की थी। ये यूट्यूब पर हर दिन एक नए वीडियो देखते थे और उनके बारे में जानना और सीखना शुरू कर दिया। आखिरकार साल 2014 मे यूट्यूब पर आए और अपना पहला वीडियो अपलोड किए जिस वीडियो का टाइटल ‘बीजेपी एक्सपोज्ड: लाइज बिहाइंड द बुलशिट’ था। लेकिन ज्यादा लोग इन्हे नहीं जानते थे जब 2016 में यूट्यूबर अजय शेरावत को बेनकाब किए तो ये बहुत काफी मशहूर हो गए, और आज यूट्यूब पर वीडियो बनाकर लोगों के दिलों में राज करने वाले ध्रुव राठी एक जानी मानी नाम हासिल कर चुके हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मिताबिक इन्हे बिग बॉश मे कई बार जाने का मौका मिला लेकिन ये नहीं गए। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कि और अपने चैनल को आगे बढ़ाया और आज के दिन मे उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 10 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं और वो दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर बन चुके है। 

Read More

Dhruv Rathee Education | ध्रुव राठी की शिक्षा

ध्रुव राठी का जन्म भारत के हरियाणा राज्य में हुआ था और उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा हरियाणा में ही की और आगे की पढ़ाई के लिए जर्मनी चले गये। ध्रुव ने यूट्यूबर बनने से पहले जर्मनी के एक संस्थान में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए गए और कार्लज़ूए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जर्मनी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। फिरउसके बाद ध्रुव ने उसी संस्थान मे नवीकरणीय ऊर्जा में मास्टर डिग्री प्राप्त की। ये फिर एक यूट्यूबर बने और एक प्रोफेशनल यूट्यूबर होने के साथ-साथ एक इंजीनियर के पद पर जर्मनी में काम भी करते हैं।

Dhruv Rathee Career | ध्रुव राठी का करियर

ध्रुव राठी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा हरियाणा में की और आगे की पढ़ाई के लिए जर्मनी चले गये। जर्मनी में पढ़ाई के दौरान इनकि दोस्ती एक विदेशी लड़की से हो गई, जबकि दोनों एक साथ ही पढ़ते थे। धीरे धीरे वे  एक-दूसरे को बहुत पसंद करने लगे थे। कुछ दिनों बाद इन दोनों कि दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। फिर क्या दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इनकी गर्लफ्रेंड का नाम जूली एलबीआर है। कुछ समय बाद भर वालों कि रजा मंडी से नवंबर 2021 में इन्होने ने अपनी प्रेमिका जूली एलबीआर से धूम धाम से ऑस्ट्रिया के विएना के ऐतिहासिक बेल्वेडियर पैलेस में  शादी कर ली और वे दोनों हमेसा के लिए एक हो गए। ध्रुव राठी और जूली एलबीआर वर्तमान में जर्मनी में ही रहते हैं और दोनों साथ ही वो दोनों यात्रा करते है और ब्लॉग बनाते है। आज अपने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा व्लॉग वीडियो के लिए दोनों प्रसिद्ध हैं।

Age of Dhruv Rathee
Age of Dhruv Rathee Instagram

Dhruv Rathee Criticism and Controversy | ध्रुव राठी की आलोचना और विवाद

ध्रुव न केवल राजनीति बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाते हैं। ध्रुव राठी अपने निजी जीवन को सार्वजनिक मंच पर कम ही साझा करते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बताया है कि वे जर्मनी में रहते हैं और उनकी शादी जर्मन नागरिक जूली से हुई है। एक तरफ इनके लाखों प्रशंसक हैं, तो वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी करते हैं। कई बार उन्हें राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया गया है, लेकिन इन्होने हमेशा अपने वीडियो में तथ्यों और रिसर्च के आधार पर अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं। वे अपनी आलोचनाओं का शांतिपूर्वक सामना करते हैं और अपने काम में सुधार लाने की कोशिश करते हैं।

Dhruv Rathee Net Worth | ध्रुव राठी की कुल संपति

ध्रुव राठी की नेट वर्थ की बात करे तो एक सोशल मीडिया के रिपोर्ट अनुसार इनकी कुल संपति लगभग 50 करोड़ रुपए है। इनकी मासिक इनकम लगभग 30 लाख तक है और सालाना इनकम की बात करे तो 10 करोड़ से ऊपर है। ये यूट्यूब, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया पर काम करने के साथ साथ इंजीनियरिंग की नौकरी भी करते हैं।

टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की कुल संपाती कितनी है यहा क्लिक करे

Conclusion | निष्कर्ष

ध्रुव राठी आज के समय के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली यूट्यूबर्स में से एक हैं। उनकी रिसर्च आधारित वीडियो ने उन्हें युवा पीढ़ी के बीच एक भरोसेमंद स्रोत बना दिया है। वे भारतीय राजनीति, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम मजबूती से कर रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

हम आपसे उम्मीद करते हैं कि “Age of Dhruv Rathee” लेख को आपको पढ़कर पसंद और आनंद आया होगा। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा। कृपया “DND BIOGRAPHY” को फॉलो करें।

FAQs

ध्रुव राठी का जन्म कब और कहा हुआ था?

ध्रुव राठी का जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा के एक छोटे शहर में हुआ था।

ध्रुव राठी कौन सा धर्म है?

ध्रुव राठी का धर्म एक हिंदू जाट है।

क्या ध्रुव राठी भारतीय नागरिक है?

हाँ, ध्रुव राठी भारतीय नागरिक है क्योकि ध्रुव राठी हरियाणा भारत के रहने वाले हैं और लंबे समय से जर्मनी में रह रहे हैं।

ध्रुव राठी ने किस विषय में पढ़ाई की है?

ध्रुव राठी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और जर्मनी से अक्षय ऊर्जा Renewable Energy में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है।

ध्रुव राठी ने यूट्यूब करियर की शुरुआत कब की थी?

ध्रुव राठी ने 2014 में यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी, लेकिन 2016 में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाने के बाद उन्हें दुनिया मे पहचान मिली।

Share This Post

Leave a Comment