Pipe Fitter Course in Hindi Part-2 | Types of Pipe (पाइप के प्रकार)

Pipe Fitter Course in Hindi Part-2:- किसी भी Pipe Fitter के लिए टूल्स जितने जरूरी होते हैं, उतना ही जरूरी होता है पाइप के प्रकार (Types of Pipe) को समझना। हर पाइप एक जैसा नहीं होता है। अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग प्रकार के पाइप का उपयोग किया जाता है। जैसे पानी की सप्लाई के लिए एक प्रकार का पाइप, गैस के लिए दूसरा और केमिकल के लिए तीसरा पाइप इस्तेमाल होता है।

अगर किसी Pipe Fitter को पाइप के प्रकार की सही जानकारी नहीं होगी तो वह सही जगह पर सही पाइप का उपयोग नहीं कर पाएगा हालाकि आपको आइसोमेट्रिक ड्राइंग मे तो पाइप कौन सा उपयोग करना है लिखा रहता है फिर भी आपको जानकारी होनी चाहिए।

Pipe क्या होता है 

Pipe एक गोल (cylindrical) आकार का खोखला पाइप होता है जिसके माध्यम से पानी, गैस, तेल, केमिकल या अन्य तरल पदार्थ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाए जाते हैं।

पाइप का उपयोग बहुत जगह किया जाता है जैसे:-

  • पानी की सप्लाई
  • गैस सप्लाई
  • केमिकल इंडस्ट्री
  • केमिकल इंडस्ट्री
  • फैक्ट्री और पावर प्लांट

पाइप का मुख्य काम तरल या गैस को सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना होता है।

आप इसे भी पढे:-

अगर आपको बेसिक जानकारी या ड्राइंग सीखना हो तो मुझसे कंटेक्ट करे:- Instagram

Pipe Fitter का काम क्या होता है:- यहा क्लिक करें

Pipe Fitter Tools List | पाइप फिटर के जरूरी औजार:- यहा क्लिक करें

Pipe Schedule क्या होता है:- यहा क्लिक करें

हाइड्रो टेस्ट क्या होता है:- यहा क्लिक करें

Pipe Fitter Course in Hindi Part-1:- यहा क्लिक करें

Pipe के मुख्य प्रकार 

Pipe Fitter के काम में कई प्रकार के पाइप उपयोग किए जाते हैं। हर पाइप का उपयोग अलग-अलग काम के लिए होता है।

मुख्य पाइप के प्रकार:-

  1. GI Pipe
  2. MS Pipe
  3. PVC Pipe
  4. CPVC Pipe
  5. HDPE Pipe
  6. Stainless Steel Pipe
  7. Copper Pipe
  8. GRE Pipe
  9. GRP Pipe
  10. GRV Pipe

अब हम इन सभी पाइप के बारे में विस्तार से जानेंगे।

1. GI Pipe (Galvanized Iron Pipe)

GI Pipe का पूरा नाम Galvanized Iron Pipe होता है। यह लोहे का पाइप होता है जिस पर जंग से बचाने के लिए जिंक की परत चढ़ाई जाती है।

GI Pipe की विशेषताएँ:-

  • मजबूत होता है
  • जल्दी जंग नहीं लगता
  • लंबे समय तक चलता है

GI Pipe का उपयोग:-

  • पानी की सप्लाई
  • बिल्डिंग पाइपलाइन
  • फैक्ट्री पाइपलाइन

पहले के समय में घरों में पानी की सप्लाई के लिए GI Pipe का ज्यादा उपयोग किया जाता था।

2. MS Pipe (Mild Steel Pipe) 

MS Pipe का पूरा नाम Mild Steel Pipe होता है। यह स्टील से बना पाइप होता है और ये पाइप Oil & Gas Industry, Power Plant, Chemical Plant और Factory Pipeline बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है।

MS Pipe की विशेषताएँ:-

  • बहुत मजबूत होता है
  • भारी प्रेशर सह सकता है
  • इंडस्ट्रियल काम के लिए उपयुक्त

MS Pipe का उपयोग:-

  • Oil & Gas Industry
  • Power Plant
  • Chemical Plant
  • Factory Pipeline

MS Pipe का उपयोग बड़े पाइपलाइन सिस्टम में किया जाता है।

3. PVC Pipe 

PVC Pipe का पूरा नाम Polyvinyl Chloride Pipe होता है। यह प्लास्टिक से बना पाइप होता है।

PVC Pipe की विशेषताएँ:-

  • हल्का होता है
  • जंग नहीं लगता
  • सस्ता होता है

PVC Pipe का उपयोग:-

  • पानी की सप्लाई
  • ड्रेनेज सिस्टम
  • कृषि सिंचाई

आज के समय में PVC Pipe का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लेकिन ये पाइप Oil & Gas Industry, Power Plant, Chemical Plant और Factory Pipeline मे बहुत कम होता है।

4. CPVC Pipe 

CPVC Pipe का पूरा नाम Chlorinated Polyvinyl Chloride Pipe होता है। यह PVC Pipe का ही एक बेहतर प्रकार होता है।

CPVC Pipe की विशेषताएँ:-

  • गर्म पानी सह सकता है
  • जंग नहीं लगता
  • मजबूत होता है

CPVC Pipe का उपयोग:- 

  • घरों में पानी की पाइपलाइन
  • गर्म पानी की सप्लाई
  • बिल्डिंग पाइप सिस्टम

आजकल घरों में CPVC Pipe का उपयोग बहुत ज्यादा किया जा रहा है। लेकिन ये भी पाइप Oil & Gas Industry, Power Plant, Chemical Plant और Factory Pipeline मे बहुत कम होता है।

5. HDPE Pipe

HDPE Pipe का पूरा नाम High Density Polyethylene Pipe होता है।

HDPE Pipe की विशेषताएँ:-

  • बहुत मजबूत और लचीला होता है
  • जंग नहीं लगता
  • लंबे समय तक चलता है

HDPE Pipe का उपयोग:-

  • पानी की बड़ी पाइपलाइन
  • गैस पाइपलाइन
  • अंडरग्राउंड पाइपलाइन

यह पाइप जमीन के अंदर उपयोग करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

6. Stainless Steel Pipe

Stainless Steel Pipe बहुत मजबूत और टिकाऊ पाइप होता है।

Stainless Steel Pipe की विशेषताएँ:-

  • जंग नहीं लगता
  • जंग नहीं लगता
  • बहुत मजबूत होता है
  • लंबे समय तक चलता है

Stainless Steel Pipe का उपयोग:-

  • केमिकल इंडस्ट्री
  • फूड इंडस्ट्री
  • मेडिकल इंडस्ट्री

यह पाइप खास जगहों पर उपयोग किया जाता है जहाँ साफ और सुरक्षित पाइपलाइन जरूरी होती है। और ये पाइप Oil & Gas Industry, Power Plant, Chemical Plant और Factory Pipeline बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है।

7. Copper Pipe 

Copper Pipe तांबे से बना पाइप होता है।

Copper Pipe की विशेषताएँ:-

  • जंग नहीं लगता
  • गर्मी सह सकता है
  • मजबूत होता है

Copper Pipe का उपयोग:-

  • एयर कंडीशनिंग
  • रेफ्रिजरेशन सिस्टम
  • गैस लाइन

AC और फ्रिज में Copper Pipe का बहुत ज्यादा उपयोग होता है।

8. GRE Pipe

GRE का पूरा नाम Glass Reinforced Epoxy Pipe होता है। ये पाइप ग्लास फाइबर और एपॉक्सी रेज़िन से बना होता है।

Glass Reinforced Epoxy Pipe की विशेषताएँ:-

  • बहुत मजबूत और हल्का
  • केमिकल और जंग (corrosion) से बचाव
  • हाई प्रेशर सिस्टम में इस्तेमाल

Glass Reinforced Epoxy Pipe का उपयोग:-

  • Oil & Gas Industry
  • Chemical Plants
  • Offshore platforms
  • Fire water system

9. GRP Pipe

GRP का पूरा नाम Glass Reinforced Plastic Pipe होता है। ये पाइप ग्लास फाइबर और पॉलिएस्टर / विनाइल एस्टर रेज़िन से बना होता है।

Glass Reinforced Plastic Pipe की विशेषताएँ:-

  • जंग नहीं लगता
  • वजन कम
  • लंबी उम्र (40–50 साल तक)

Glass Reinforced Plastic Pipe का उपयोग:-

  • Water supply
  • Sewer system
  • Irrigation
  • Drainage system

10. GRV Pipe

GRP का पूरा नाम Glass Reinforced Vinyl Ester Pipe होता है। ये पाइप ग्लास फाइबर, पॉलिएस्टर / विनाइल एस्टर रेज़िन और Additives / Fillers (कभी-कभी) से बना होता है।

Glass Reinforced Vinyl Ester Pipe की विशेषताएँ:-

  • बहुत ज्यादा chemical resistance
  • GRE और GRP से कुछ applications में ज्यादा मजबूत
  • High temperature और corrosive chemicals में अच्छा

Glass Reinforced Vinyl Ester Pipe का उपयोग:-

  • Chemical industries
  • Acid pipelines
  • Waste treatment plants

Pipe Types Table (Types of Pipe)

Pipe TypeFull Nameमुख्य उपयोग
GI PipeGalvanized Iron Pipeपानी की सप्लाई, बिल्डिंग पाइपलाइन
MS PipeMild Steel Pipeफैक्ट्री और इंडस्ट्रियल पाइपलाइन
SS PipeStainless Steel Pipeकेमिकल और फूड इंडस्ट्री
PVC PipePolyvinyl Chloride Pipeपानी की सप्लाई, ड्रेनेज
CPVC PipeChlorinated Polyvinyl Chlorideगर्म और ठंडे पानी की पाइपलाइन
HDPE PipeHigh Density Polyethyleneअंडरग्राउंड पाइपलाइन और गैस लाइन
Copper PipeCopper PipeAC और रेफ्रिजरेशन सिस्टम
GRE PipeGlass Reinforced Epoxy Pipeतेल, गैस, रासायनिक संयंत्र, अपतटीय प्लेटफ़ॉर्म व फ़ायर लाइन
GRP PipeGlass Reinforced Plastic Pipeपानी की सप्लाई, सीवर प्रणाली, सिंचाई, जल निकासी
GRV PipeGlass Reinforced Vinyl Ester Pipeरासायनिक, एसिड व Waste Water/केमिकल पाइपलाइनें

Pipe का सही चुनाव कैसे करें

Pipe Fitter के लिए यह जानना जरूरी है कि किस काम के लिए कौन सा पाइप इस्तेमाल करना चाहिए।

Pipe चुनते समय ध्यान रखने वाली बातें:-

1. पाइप किस काम के लिए उपयोग होगा
2. पाइप में कितना प्रेशर रहेगा
3. पाइप जमीन के ऊपर लगेगा या नीचे
4. पाइप में कौन सा पदार्थ जाएगा (पानी, गैस, केमिकल)

अगर सही पाइप का चुनाव किया जाए तो पाइपलाइन लंबे समय तक बिना समस्या के चलती है। हालाकि ये सब आपको आइसोमेट्रिक ड्राइंग (Isometric Drawing) मे लिखा हुआ मिल जाएगा।

Pipe Material क्यों महत्वपूर्ण होता है

Pipe Fitter के काम में पाइप का मटेरियल बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि हर मटेरियल की अपनी ताकत और उपयोग होता है।

उदाहरण:-

  • गैस के लिए Steel Pipe
  • केमिकल के लिए Stainless Steel
  • पानी के लिए PVC या CPVC

अगर गलत मटेरियल का पाइप उपयोग किया जाए तो पाइपलाइन जल्दी खराब हो सकती है। Pipe Fitter के लिए यह ज्ञान क्यों जरूरी है, अगर किसी Pipe Fitter को पाइप के प्रकार की जानकारी होगी तो वह:-

  • सही पाइप चुन पाएगा
  • पाइपलाइन को मजबूत बना पाएगा
  • काम में गलती नहीं करेगा
  • जल्दी काम पूरा कर सकेगा

इसलिए Pipe Fitter के लिए पाइप के प्रकार की जानकारी बहुत जरूरी होती है। ये सब आपको आइसोमेट्रिक ड्राइंग (Isometric Drawing) मे कोड के माध्यम से लिखा हुआ मिलता है जैसे:-

Pipe Fitter Course in Hindi Part-2
Types of Pipe

सभी पाइप का कोड यहा से आप डाउनलोड कर सकते है। PDF LINK:- astm-standards_page

निष्कर्ष

अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग प्रकार के पाइप का उपयोग किया जाता है और Pipe Fitter को यह समझना जरूरी होता है कि किस काम के लिए कौन सा पाइप सही रहेगा अगर आप Pipe Fitter बनना चाहते हैं तो आपको पाइप के प्रकार, टूल्स और पाइपलाइन सिस्टम की पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर अच्छी तरह से आइसो ड्राइंग देखना आ जाये तो ये सब आसान हो जाएगा क्योकि ये सब कुछ आपको उस ड्राइंग मे लिखा रहता है।

हम आपसे उम्मीद करते हैं कि Pipe Fitter Course in Hindi Part-2 लेख को आपको पढ़कर पसंद और अच्छी जानकारी मिली होगी। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई भी राय या सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको इस लेख को पूरी पढ़ने के लिए दिल से धन्यबाद। Part-3 अगला लेख आपके बीच बहुत ही जल्द आएगा।

FAQs

पाइप के कितने प्रकार होते हैं?

Pipe Fitter के काम में कई प्रकार के पाइप उपयोग होते हैं, लेकिन मुख्य पाइप इस प्रकार हैं: 1. GI Pipe 2. MS Pipe 3. PVC Pipe 4. CPVC Pipe 5. HDPE Pipe 6. Stainless Steel Pipe 7. Copper Pipe 8. GRE Pipe 9. GRP Pipe 10. GRV Pipe

पाइप क्या होता है?

पाइप एक खोखला गोल ट्यूब होता है जिसका उपयोग पानी, गैस, तेल या अन्य तरल पदार्थ को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जाता है।

GRP पाइप और GRE पाइप में क्या अंतर है?

GRP पाइप ग्लास फाइबर और पॉलिएस्टर / विनाइल एस्टर रेज़िन से बना होता है, जबकि GRE पाइप ग्लास फाइबर और एपॉक्सी रेज़िन से बना होता है।

Industrial Pipeline में सबसे ज्यादा कौन सा पाइप उपयोग होता है?

Industrial Pipeline में सामान्यतः MS Pipe (Mild Steel Pipe) और Stainless Steel Pipe का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है क्योंकि ये पाइप हाई प्रेशर और भारी काम के लिए उपयुक्त होते हैं।

Fire Water System में कौन सा पाइप उपयोग किया जाता है?

Fire Water System में आमतौर पर GRE Pipe या MS Pipe का उपयोग किया जाता है क्योंकि ये पाइप मजबूत होते हैं और लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

Fire Water System में कौन सा पाइप उपयोग किया जाता है?

Fire Water System में आमतौर पर GRE Pipe या MS Pipe का उपयोग किया जाता है क्योंकि ये पाइप मजबूत होते हैं और लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

GRE Pipe किस मटेरियल से बना होता है?

GRE Pipe ग्लास फाइबर और एपॉक्सी रेज़िन से बना होता है। यह पाइप हल्का, मजबूत और केमिकल तथा जंग से सुरक्षित होता है।

GRP Pipe की लाइफ कितनी होती है?

GRP Pipe की लाइफ सामान्यतः 40 से 50 साल तक मानी जाती है, अगर पाइपलाइन सही तरीके से इंस्टॉल और मेंटेन की जाए।

Pipe Fitter के लिए Isometric Drawing क्यों जरूरी होती है?

Isometric Drawing Pipe Fitter के लिए बहुत जरूरी होती है क्योंकि इसमें पाइप का साइज, मटेरियल, दिशा, फिटिंग और पाइपलाइन का पूरा लेआउट दिया होता है। इससे Pipe Fitter को काम करने में आसानी होती है और गलती की संभावना कम होती है।

Share This Post

Leave a Comment